Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी पॉलिटेक्निकों की मूल व्यवस्था बहाल करने की मांग, गोफ्टेड ने राष्ट्रपति से मांगा हस्तक्षेप 9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 का समापन, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली पर रहा फोकस Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम सरकारी पॉलिटेक्निकों की मूल व्यवस्था बहाल करने की मांग, गोफ्टेड ने राष्ट्रपति से मांगा हस्तक्षेप 9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 का समापन, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली पर रहा फोकस Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम

दिल्ली में डेंगू का कहर, RML अस्पताल में एक और मरीज की हुई मौत

नई दिल्ली।

दिल्ली में डेंगू का कहर जारी है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 38 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और करीब 20 दिन पहले उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्र ने कहा कि महिला को इंसेफलाइटिस था। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था और सीधे ICU में भर्ती करते हुए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। वह बीमारी से उबर नहीं सकी।

सूत्र के मुताबिक महिला ने 17 सितंबर को दम तोड़ दिया। उसने बताया कि RMLअस्पताल में इस साल अब तक डेंगू से 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। बता दें कि दिल्ली में DENV-2 डेंगू मच्छर का प्रकोप मिला था जिसके चलते मरीजों की हालत काफी खराब हो जाती है। डेंगू का यह स्ट्रेन काफी खतरनाक होता है और इसी वजह से DENV-2 डेंगू फैलाने वाले मच्छर को ‘टाइगर मच्छर’ के नाम से भी जाना जाता है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों में डेंगू का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ा है और इसमें इस मच्छर का भी बड़ा रोल है।

दिन के 6 घंटे एक्टिव रहता है टाइगर मच्छर

बता दें कि डेंगू वायरस मादा मच्छर एडीसेजिप्टी (Aedesaegypti) और एल्बोपिक्टस (Albopictus) के काटने से फैलता है। ये मच्छर चिकनगुनिया, पीला बुखार और जीका वायरस भी फैलाते हैं। DENV-2 को वायरस का सबसे गंभीर स्ट्रेन माना जाता है और इसे फैलाने वाला टाइगर मच्छर दिन में सुबह के 3 घंटे और शाम के 3 घंटे, यानी कि कुल 6 घंटे एक्टिव रहता है। यही वजह है कि ये बाकी मच्छरों की तुलना में ज्यादा संक्रामक है और तेजी से लोगों को अपना शिकार बनाता है।

डेंगू DENV-2 के लक्षण

डेंगू के DENV-2 स्ट्रेन को हल्के लक्षण पैदा करने के लिए भी जाना जाता है, लेकिन इसे DENV-1 से ज्यादा गंभीर माना जाता है। इससे संक्रमित व्यक्ति के लक्षण निम्नलिखित हैं:

-मसूड़ों या नाक से खून आना
-पेट में तेज दर्द
-लगातार उल्टी होना
-तेजी से सांस लेने
-थकान और बेचैनी

DENV-2 का इलाज से पहले वायरोलॉजिकल और सीरोलॉजिकल टेस्टिंग की जाती है। बीमारी के पहले सप्ताह के दौरान एकत्र किए गए रोगी के सैंपल की सीरोलॉजिकल और वायरोलॉजिकल यानी आरटी-पीसीआर टेस्टिंग भी की जाती है। इसके बाद दवाओं के साथ इलाज शुरू होता है। आपमें यदि डेंगू के कोई लक्षण नजर आते हैं, या जरा भी असुविधा होती है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।