Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

7 सिंतबर को 12 बजे दिल्ली हो जाएगी बंद…. जान लें ट्रैफिक के नियम

नई दिल्ली।

दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन से पहले सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दुनिया के 20 सबसे ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्षों के आने से पहले दिल्ली पुलिस सुरक्षा तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। ट्रैफिक मैनेजमेंट से लेकर स्कूल-कॉलेज तक बंद करने की तैयारी है। जी-20 सम्मेलन के देखते हुए 8 से 10 सितंबर तक राजधानी में सार्वजनिक अवकाश यानी छुट्टियां की जाएंगी। इन तीन दिनों में स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में छुट्टियां रहेंगी। इसके अलावा वीआईपी मूवमेंट वाली जगहों पर ट्रैफिक में बदलाव किया जाएगा। दिल्लीवालों के लिए वैकल्पिक रास्तों की जानकारी भी पुलिस देगी।

जी-20 सम्मेलन के लिए जो ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया गया है, उसके अनुसार 7 सितंबर की रात 12 बजे से नई दिल्ली एरिया समेत अन्य प्रतिबंधित या सुरक्षा घेरे वाली जगहों के आस-पास ट्रैफिक नियम लागू कर दिया जाएगा। इस दौरान बॉर्डर से केवल आवश्यक वस्तुओं, जैसे कि दूध और मिल्क प्रोडक्ट्स, सब्जियां, राशन का सामान, दवाईयां और पेट्रोलियम पदार्थ आदि लेकर आ रहे ट्रकों को ही एंट्री दी जाएगी। अन्य सामान ला रहे हैवी और मीडियम गुड्स वीकल्स को एंट्री नहीं मिलेगी। हालांकि दिल्ली के अंदर जो गाड़ियां हैं, उन्हें दिल्ली से बाहर जाने दिया जाएगा।

बड़े पैमाने पर होगा वीआईपी मूवमेंट

नई दिल्ली एरिया में बड़े पैमाने पर वीआईपी मूवमेंट होगा, इसे देखते हुए 8 से 10 तारीख तक नई दिल्ली के सभी ऑफिस, मॉल्स और मार्केट आदि भी बंद रहेंगे। डीटीसी की बसों को भी नई दिल्ली से सटे दूसरे इलाकों से ही डायवर्ट या टर्मिनेट कर दिया जाएगा। इंटरस्टेट बसें भी गाजीपुर, सराय काले खां और आनंद विहार पर ही टर्मिनेट कर दी जाएंगी। गुड़गांव की तरफ से आ रही हरियाणा और राजस्थान की इंटरस्टेट बसों को भी रजोकरी बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा या वहां से महरौली की तरफ भेज दिया जाएगा।

मेट्रो सेवा रहेगी जारी

अच्छी बात यह है कि इस दौरान मेट्रो सेवा जारी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल कमिश्नर एस.एस. यादव ने लोगों से अपील की है कि जी-20 सम्मेलन के दौरान वे आवागमन के लिए सड़क मार्ग के बजाय मेट्रो से सफर करें, तो कोई दिक्कत नहीं होगी। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, अस्पताल जैसी जगहों पर जाने के लिए भी मेट्रो का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। हालांकि सुरक्षा इंतजामों के चलते 8 से 10 सितंबर के बीच सुप्रीम कोर्ट, खान मार्केट, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय जैसे कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा जा सकता है, लेकिन बाकी सारे मेट्रो स्टेशन खुले रहेंगे और सभी लाइनों पर मेट्रो चलेगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।