Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

Delhi SAU में महाशिवरात्रि पर भोजन को लेकर हंगामा, ABVP और SFI में टकराव

Delhi SAU पीड़ित छात्रा ने पुलिस को पीसीआर कॉल कर सूचना दी। फिलहाल उसकी मेडिकल जांच की जा रही है और “तथ्यों की पुष्टि” की जा रही है, पुलिस ने कहा।

Delhi SAU कैंटीन में महाशिवरात्रि पर भोजन को लेकर छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत, बुधवार को दिल्ली स्थित दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय (SAU) के कैंटीन में महाशिवरात्रि के दिन भोजन को लेकर छात्रों के दो गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान एक छात्रा के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को पीसीआर कॉल कर मामले की जानकारी दी।

एबीवीपी का आरोप – धार्मिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश

एबीवीपी ने दावा किया कि उन्होंने मेस प्रशासन से उपवास रखने वाले छात्रों के लिए सात्विक भोजन की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था। उनका आरोप है कि वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई (SFI) ने जानबूझकर मेस में नॉन-वेज परोसकर विश्वविद्यालय के धार्मिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिश की।

https://twitter.com/SfiDelhi/status/1894710890240352616

एबीवीपी दिल्ली प्रदेश सचिव सार्थक शर्मा ने कहा, “हर छात्र को अपनी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं का पालन करने का अधिकार है और इस अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए। जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्वयं मेस में सात्विक भोजन की व्यवस्था की है, तब जबरन नॉन-वेज परोसना न केवल असंवेदनशीलता है बल्कि वैचारिक आतंकवाद भी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस कृत्य की कड़ी निंदा करता है और मांग करता है कि प्रशासन उन वामपंथी गुंडों पर सख्त कार्रवाई करे जिन्होंने इस सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने और उपवास रखने वाले छात्रों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया।”

एसएफआई का पलटवार – एबीवीपी ने छात्रों पर किया हमला

दूसरी ओर, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने आरोप लगाया कि दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय के छात्रों पर एबीवीपी के सदस्यों ने विश्वविद्यालय मेस में हमला किया। उन्होंने कहा, “एबीवीपी ने दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय के छात्रों पर बर्बर हमला किया क्योंकि वे उनकी तानाशाही और अलोकतांत्रिक मांगों का पालन नहीं कर रहे थे कि महाशिवरात्रि के कारण मेस में नॉन-वेज नहीं परोसा जाए।”

एसएफआई ने आगे कहा कि विश्वविद्यालय का मेस सभी के लिए एक साझा स्थान है और एक समुदाय के भोजन संबंधी नियमों को दूसरों पर थोपना “अलोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ” है।

उन्होंने आरोप लगाया कि “वीडियो में एबीवीपी के कार्यकर्ता छात्रों पर हाथ उठाते और उनके साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। महिला छात्रों के बाल खींचकर उन्हें जमीन पर गिराया गया। उन्होंने मेस स्टाफ पर भी हमला किया क्योंकि उन्होंने नॉन-वेज परोसा था।”

एसएफआई ने चेतावनी दी कि एबीवीपी को जल्द रोका जाना चाहिए “अन्यथा वे विश्वविद्यालय में और हिंसा भड़काएंगे और आम छात्रों पर हमला जारी रखेंगे।”

ये भी पढ़ें :- Weather Update: Delhi NCR में बारिश, फिर से निकले रजाई-कंबल, मौसम ने दिखाया नया रंग

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।