Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील

दिल्ली पुलिस ने एमईआरआई कॉलेज में आयोजित की वाद-विवाद प्रतियोगिता

सोशल मीडिया और ऑनलाइन कंटेंट के प्रभाव पर छात्रों ने रखे तर्क, पाँच प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार

नई दिल्ली: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए, दिल्ली पुलिस (पश्चिम जिला) ने उपायुक्त पुलिस कार्यालय के सामुदायिक पुलिसिंग सेल, जनकपुरी के अंतर्गत एमईआरआई कॉलेज, जनकपुरी में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का विषय था – ‘सोशल मीडिया और ऑनलाइन कंटेंट का प्रभाव’।

एमईआरआई कॉलेज के बी.ए.(जेएमसी) पाठ्यक्रम के 70 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पक्ष एवं विपक्ष दोनों ही ओर से अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रों के वक्तव्यों में यह स्पष्ट झलक रहा था कि सोशल मीडिया का प्रभाव युवाओं, परिवारों और समाज पर किस प्रकार पड़ता है। निर्णायक मंडल ने पाँच विजेताओं का चयन किया, जिनके नाम हैं भूमि दहिया, जेसिका, वंशजीत, तनिष्का सिंह और मनीषा। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रो. ललित अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट, एमईआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के एएसआई श्याम सुंदर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “छात्रों को बिना सत्य जाने किसी भी सामग्री को शेयर या लाइक नहीं करना चाहिए।” उन्होंने युवाओं से सतर्क रहने की अपील की और कहा कि “आज का युवा केवल कंटेंट का उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि सत्य और ईमानदारी का जिम्मेदार प्रहरी भी होना चाहिए।”

कार्यक्रम की शुरुआत पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के एचओडी डॉ. एस.के. पांडेय के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन किया और सरदार वल्लभभाई पटेल के असाधारण जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। यह आयोजन सामुदायिक पुलिसिंग सेल, जनकपुरी की युवा सहभागिता श्रृंखला का हिस्सा था, जो 26 जुलाई 2025 से शुरू हुआ है और 31 अक्टूबर 2025 सम्पन्न होगा। इस आयोजन के तहत विभिन्न संस्थानों के छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन प्रो. सदानंद पांडे द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। उन्होंने दिल्ली पुलिस का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने युवाओं पर केंद्रित इस तरह की पहल के लिए एमईआरआई कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग को चुना। कार्यक्रम का संचालन बी.ए.(जेएमसी) की छात्रा कृतिका शर्मा ने किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।