Wednesday, 09 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
PNB के करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी! NIA ने बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता बिहार-यूएई साझेदारी से फूड प्रोसेसिंग और निवेश को मिलेगी नई गति नई Tata Sierra EV बताकर ग्राहक को दी कार, ओडोमीटर पर दिखी 900 किमी रनिंग; 80 किमी बाद हुई बंद, रिफंड की मांग ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया एल्गोरिदम पर शिकंजा, अब यूजर्स तय करेंगे क्या देखना है! नियम न मानने पर कंपनियों को देना होगा भारी जुर्माना PM Modi-Putin Talks: ब्रिक्स से पहले मोदी-पुतिन की मुलाकात, तेल से लेकर एसयू-57 तक कई मुद्दों पर होगी अहम बातचीत तबाही में खुशियों की छोटी-सी वापसी! गाजा के मलबे के बीच बच्चों ने देखी ‘द लायन किंग’ क्या है ‘ऑरवेलियन डिस्टोपिया’, जिसका जिक्र कर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने DU छात्रा आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द की? Asha Bhosle 93rd Birth Anniversary: संगीत से लेकर कारोबार तक, आशा ताई की जिंदगी के 7 अनसुने किस्से PNB के करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी! NIA ने बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता बिहार-यूएई साझेदारी से फूड प्रोसेसिंग और निवेश को मिलेगी नई गति नई Tata Sierra EV बताकर ग्राहक को दी कार, ओडोमीटर पर दिखी 900 किमी रनिंग; 80 किमी बाद हुई बंद, रिफंड की मांग ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया एल्गोरिदम पर शिकंजा, अब यूजर्स तय करेंगे क्या देखना है! नियम न मानने पर कंपनियों को देना होगा भारी जुर्माना PM Modi-Putin Talks: ब्रिक्स से पहले मोदी-पुतिन की मुलाकात, तेल से लेकर एसयू-57 तक कई मुद्दों पर होगी अहम बातचीत तबाही में खुशियों की छोटी-सी वापसी! गाजा के मलबे के बीच बच्चों ने देखी ‘द लायन किंग’ क्या है ‘ऑरवेलियन डिस्टोपिया’, जिसका जिक्र कर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने DU छात्रा आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द की? Asha Bhosle 93rd Birth Anniversary: संगीत से लेकर कारोबार तक, आशा ताई की जिंदगी के 7 अनसुने किस्से

दिल्ली पैरा एथलेटिक्स को मिलेगा नया संबल, पारुल सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात

दिल्ली राज्य पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण, दिव्यांग खिलाड़ियों की मान्यता और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर हुई अहम चर्चा।

नई दिल्ली | 13 जनवरी 2026

दिल्ली दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष पारुल सिंह ने मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने 20 से 22 जनवरी तक आयोजित होने वाली दिल्ली राज्य पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

मुलाकात के दौरान पारुल सिंह ने दिल्ली के दिव्यांग खिलाड़ियों से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों और समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने एक लिखित ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि दिल्ली राज्य में दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की मान्यता से संबंधित मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और संसाधनों के स्तर पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिव्यांग खिलाड़ियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और लंबित मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पारुल सिंह के नेतृत्व में दिल्ली में लगातार पैरा खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।

इस अवसर पर पारुल सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि ये पर्व नई शुरुआत, सकारात्मक सोच और सामाजिक एकता का प्रतीक हैं तथा समाज में ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दिल्ली के सतत विकास की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को सशक्त बनाने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

मुलाकात के बाद पारुल सिंह ने कहा,
“मुख्यमंत्री से हुई यह बातचीत दिल्ली के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए बेहद सकारात्मक रही। हमने न केवल उन्हें राज्य पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण दिया, बल्कि खिलाड़ियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा हुई। हमें विश्वास है कि सरकार पैरा खेलों को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।”

इस बैठक में दिल्ली दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव राहुल कसाना, सक्षम एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।