Sunday, 26 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का दायित्व संभालने पर दी शुभकामनाएं अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन! 15 साल बाद टूटा मिस्र का वर्चस्व वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह को सफदरजंग अस्पताल एवं वीएमएमसी समिति में फिर मिली अहम जिम्मेदारी सारनाथ को UNESCO World Heritage Site का दर्जा, बुद्ध की पहली उपदेश स्थली को मिली वैश्विक पहचान ई-रिक्शा चलाने वाले Jhandu Kumar ने रचा इतिहास, Commonwealth Games 2026 में भारत को दिलाया पहला मेडल सीरिया पहुंचे António Guterres, 2009 के बाद संयुक्त राष्ट्र के किसी भी महासचिव का पहला दौरा Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा, CJP के NEET विवाद पर आंदोलन के बीच बड़ा राजनीतिक फैसला Flipkart की Food Delivery में एंट्री! Swiggy-Zomato के सामने खड़ी हुई नई चुनौती, समझे पूरा खेल डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का दायित्व संभालने पर दी शुभकामनाएं अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन! 15 साल बाद टूटा मिस्र का वर्चस्व वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह को सफदरजंग अस्पताल एवं वीएमएमसी समिति में फिर मिली अहम जिम्मेदारी सारनाथ को UNESCO World Heritage Site का दर्जा, बुद्ध की पहली उपदेश स्थली को मिली वैश्विक पहचान ई-रिक्शा चलाने वाले Jhandu Kumar ने रचा इतिहास, Commonwealth Games 2026 में भारत को दिलाया पहला मेडल सीरिया पहुंचे António Guterres, 2009 के बाद संयुक्त राष्ट्र के किसी भी महासचिव का पहला दौरा Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा, CJP के NEET विवाद पर आंदोलन के बीच बड़ा राजनीतिक फैसला Flipkart की Food Delivery में एंट्री! Swiggy-Zomato के सामने खड़ी हुई नई चुनौती, समझे पूरा खेल

दिल्ली बाढ़ की चपेट में, मेट्रो हुई स्लो, स्कूल बंद, गहराएगा पीने के पानी का संकट

नई दिल्ली।

राजधानी दिल्ली इस समय बाढ़ की चपेट में है। आज सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर पहुंच गया। लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना में पानी बढ़ता ही जा रहा है। आज बाढ़ का असर दिल्ली मेट्रो पर भी पड़ा है। आज सुबह बाढ़ के कारण रेड लाइन यमुना पुल पर मेट्रो की स्पीड कम कर दी गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सारे स्कूल बंद कर दिए गए हैं। तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े हैं जिससे कई इलाकों में 2-3 दिनों तक पानी की सप्लाई बाधित होगी।

उधर, दिल्ली के कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। निचले इलाकों में रहने वाले 16 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर 3 से 4 फीट पानी भरा है। बाढ़ के चलते निगम बोध घाट बंद कर दिया गया है। ‘लोहा पुल’ इलाके में लोग घरों और मंदिर की छतों पर रहने के लिए मजबूर हैं। कल दोपहर 1 बजे यमुना नदी बाढ़ के उच्चतम रेकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गई थी। आज यमुना का पानी बढ़ने के चलते जीटी करनाल रोड पर पानी आ गया, जिससे ट्रैफिक काफी प्रभावित हुआ। कश्मीरी गेट के पास निचले इलाकों में भी पानी भर गया है। सड़क पर कई जगहों पर घुटने तक पानी है। दिल्ली के कई इलाकों में आज ट्रैफिक स्लो है।

जबकि दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर रखी है। धारा 144 के तहत 4 या उससे ज्यादा लोगों के गैर-कानूनी जमावड़े और समूहों में सार्वजनिक आवाजाही पर रोक लग जाती है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है और निचले इलाकों में आवाजाही न करने की चेतावनी दी है। लोगों से कहा गया है कि चूंकि यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, इसलिए बिजली लाइन से दूर रहें और किसी भी जरूरत की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1077 पर संपर्क करें।

वजीराबाद में सिग्नेचर ब्रिज के पास गढ़ी मांडू गांव जलमग्न हो गया है। ज्यादातर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और बाकी को नावों की मदद से बचाया जा रहा है। आज गीता कॉलोनी पुश्ता रोड तक पानी पहुंचने लगा है। दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी राहत शिविरों का दौरा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार नदी के तटबंधों को मजबूत कर रही हैं और लोगों को बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकाल रही है।

सिविल लाइंस-चन्दगीराम अखाड़ा से राजघाट आने वाले रास्ते पर बाढ़ का पानी भर जाने के बाद एक तरफ के इस पूरे रूट को गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद किया गया है। राजघाट से सिविल लाइंस की तरफ जाने का रास्ता ही खुला है।

दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट
नॉर्थ और साउथ दिल्ली के बीच आने-जाने के लिए आउटर रिंग रोड से वजीराबाद ब्रिज, पुश्ता रोड और विकास मार्ग से होते हुए या आउटर रिंग रोड से अरिहंत मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग और विकास मार्ग से होते हुए जाएं।
ईस्ट और वेस्ट दिल्ली के बीच आने-जाने के लिए पंजाबी बाग चौक से रिंग रोड, अरिहंत मार्ग, आउटर रिंग रोड और वजीराबाद ब्रिज होते हुए जा सकते हैं या फिर पंजाब बाग चौक से रिंग रोड, धौला कुआं, सराय काले खां और रिंग रोड से होते हुए विकास मार्ग की तरफ जा सकते हैं।
रानी झांसी रोड से आईएसबीटी की तरफ जाने वाली कमर्शल गाड़ियों को वीर बंदा बैरागी मार्ग और न्यू रोहतक रोड से होते हुए आगे भेजा जा रहा है। दिल्ली में कई जगहों पर कांवड़ियों का मूवमेंट है इसलिए डायवर्जन किया जा रहा है।


इन रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित है

1. महात्मा गांधी मार्ग पर आईपी फ्लाईओवर और चंदगी राम अखाड़ा के बीच

2. कालीघाट मंदिर और दिल्ली सचिवालय के बीच महात्मा गांधी मार्ग

3. वजीराबाद ब्रिज और चंदगी राम अखाड़ा के बीच आउटर रिंग रोड पर

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।