Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

दिल्ली हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने 12 साहित्यकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया

साहित्य रत्न, विभूषण और भूषण सहित विभिन्न श्रेणियों में साहित्यकारों को मिला सम्मान

नई दिल्ली: दिल्ली की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘दिल्ली हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ ने इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों में 12 साहित्यकारों को सम्मानित किया। सम्मानों में साहित्य श्री, साहित्य भूषण, साहित्य विभूषण और साहित्य रत्न शामिल हैं, जो हिन्दी भाषा, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले रचनाकारों को दिया गया। पिछले कुछ वर्षों में यह सम्मान शृंखला कुछ अपरिहार्य कारणों से बंद रही थी, लेकिन 2024 में इसे पुनः सहभागिता के आधार पर शुरू किया गया।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. सच्चिदानंद जोशी, सदस्य सचिव इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ने कहा कि यह सम्मान केवल पुरस्कार नहीं बल्कि रचनाकारों के लिए एक दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में रचनाधर्मिता पर संकट गहराता जा रहा है, ऐसे में यह सम्मान लेखकों को मौलिक लेखन के लिए प्रेरित करता है।

सम्मेलन के महामंत्री प्रो. हरीश अरोड़ा ने सम्मेलन के इतिहास और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सम्मान योजना पंडित मदन मोहन मालवीय और राजश्री टंडन की संकल्पना को साकार करने की यात्रा है। वरिष्ठ साहित्यकार बाल स्वरूप राही ने कहा कि यह सम्मान रचनाकारों को और बेहतर लिखने की प्रेरणा देता है। वहीं, वरिष्ठ गीतकार इंदिरा मोहन ने इसे रचनात्मकता का उत्सव बताते हुए सम्मानित साहित्यकारों को बधाई दी।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सोमदत्त शर्मा ने कहा कि तेजी से बदलते दौर में साहित्यकारों को अपनी पहचान बनाए रखते हुए समाज और राष्ट्र के लिए दिशा निर्देश देना होगा।

इस वर्ष साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित साहित्यकार हैं: नरेश शांडिल्य और शकुंतला कालरा। साहित्य विभूषण सम्मान: सुमन बाजपेयी, शशिकांत शर्मा, संजय कुमार स्वामी और ताराचंद नादान। साहित्य भूषण: सदानंद पाण्डेय और राजीव कुमार पाण्डेय। साहित्य श्री: विनोद बब्बर, रेणु अग्रवाल, अंकित शर्मा और अरविंद कुमार सिंह।

सम्मानित साहित्यकारों ने सम्मेलन के प्रति आभार व्यक्त किया। नरेश शांडिल्य ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है, जबकि संजय कुमार स्वामी ने सम्मान राशि को सम्मेलन को समर्पित किया। इस अवसर पर डॉ. वीणा गौतम और डॉ. नीलम सिंह ने स्मारिका का संपादन किया।

संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रो. रचना बिमल ने किया और कार्यक्रम के अंत में प्रो. रवि शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सम्मेलन परिवार के सदस्य, साहित्यकार, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।