Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

चिलचिलाती धूप के बीच दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस को बड़ी राहत, मिले AC वाले हेलमेट…

50 डिग्री में लगातार काम करने वाले दिल्ली के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को एक बड़ी राहत मिलने जा रही है। बढ़ते तापमान और उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्हें खास AC वाले हेलमेट दिए गए हैं।

राजधानी दिल्ली इस वक्त हीट वेव और भीषण गर्मी की गिरफ्त में है। इस मौसम में फिलहाल दिन का तापमान 48 से 50 डिग्री तक भी जा रहा है। इस मौसम की सबसे अधिक मार उन लोगों को झेलनी पड़ रही है, जो फील्ड पर काम करते हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव यदि किसी पर पड़ता है, तो वे हैं दिल्ली के ट्रैफिक पुलिसकर्मी। उन्हें पूरे-पूरे दिन इस चिलचिलाती गर्मीं के बीच खड़े होकर अपनी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं, जिसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ता है।

हालांकि अब दिल्ली के करीब 7000 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को इस समस्या से निजात मिलती नजर आ रही है। राज्य में यातायात नियमों की देखरेख और आमजनों की सुरक्षा करने वाले तमाम पुलिसकर्मियों को AC हेलमेट, पोर्टेबल पंखे और ORS उपलब्ध कराये जा रहे हैं. ताकि उन्हें गर्मी के दुष्परिणामों से बचाया जा सके। तमाम पुलिसकर्मियों के लिए यह पहल एक वरदान साबित हो सकती है।

हेलमेट में क्या है खास  

आपको बता दें कि इन हेलमेट में छोटे-छोटे पंखे और एयर वेंट (Air Vent) लगे हैं, जो कि बैटरी से चलती हैं। बैटरी को आसानी से चार्ज किया जा सकता है। पंखों की मदद से हवा का संचार होता है। ये हवाएं सिर और गर्दन के आसपास का तापमान नियंत्रित करते हैं। ये हेलमेट बाहर के तापमान की तुलना में 12-18 डिग्री तक राहत पहुंचा सकते हैं।

साथ ही पुलिसकर्मियों को एक पोर्टेबल फैन और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ORS के पैकेट्स भी मुहैया कराए गए हैं, जो कि उन्हें इस भीषण गर्मी और हीट वेव से निपटने में मददगार साबित होंगे।

सभी पुलिसकर्मियों को मिलेंगे हेलमेट

फिलहाल नई दिल्ली में इस AC हेलमेट को एक ट्रायल के रूप में शुरु किया गया है। फिलहाल प्रदेशभर में 50 हेलमेट में दिए गए हैं। ट्रायल के नतीजे सकारात्मक आने पर इसे दिल्ली के सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों तक उप्लब्ध कराया जाएगा।   

29 मई तक हीट वेव के आसार

मौसम विभाग द्वारा जारी नई सूचना के मुताबिक, 29 मई तक हीट वेव (लू) की स्थिति बनी रह सकती है। इस खतरे की सूचना के मद्देनजर पुलिस विभाग द्वारा शुरु की गई इस नई मुहिम से यकीनन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत की उम्मीद नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें :- Petrol-Diesel Price Hike : फिर पड़ी पेट्रोल-डीजल की मार, कई शहरों में डीजल 100 के पार…

Home » चिलचिलाती धूप के बीच दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस को बड़ी राहत, मिले AC वाले हेलमेट…

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।