AB de Villiers नेVaibhav Suryavanshi को दी बड़ी चेतावनी—सिर्फ T20 नहीं, टेस्ट क्रिकेट पर भी ध्यान देने की सलाह, वरना सीमित रह सकता है करियर
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने उभरते युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा कि वैभव सिर्फ एक टी20बल्लेबाज ही बनकर रह जायेगा, अगर उसने दूसरे प्रारूपों पर ध्यान नहीं दिया।
लगातार दो सालों से अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के दम पर विरोधियों के छक्के छुड़ाने वाले युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर दक्षिण अफ्रीका और RCB के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने एक बड़ी चेतावनी दे डाली है। डिविलियर्स की यह चेतावनी इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर द्वारा होस्ट किए गए पॉडकास्ट ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ के दौरान निकलती है, जब उनसे राजस्थान रॉयल्स के 15वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बेखौफ अंदाज और भविष्य में उनके स्थान को लेकर सवाल किया गया।
डिविलियर्स की चेतावनी और सलाह
सवाल का जवाब देते हुए डिविलियर्स ने कहा – ‘जिस मानसिकता के साथ वैभव हर मैच खेलने मैदान पर उतरते हैं, मुझे उनके भविष्य को लेकर चिंताएं होती हैं। 15वर्ष की उम्र उनकी प्रतिभा अविश्वस्नीय है। लेकिन उनके लिए टेस्ट क्रिकेट में कितनी संभावनाएं हैं, इस बात का अभी उन्हें आभास नहीं है’। आगे उन्होंने कहा – ‘मैं चाहता हूं कि वे रेड बॉल क्रिकेट भी खेलें। यकीनन उनके लिए यह बदलाव सरल नहीं होगा। लेकिन एक लंबे और सफल करियर के लिए उन्हें यह कदम उठाना ही होगा। उनके कोच या मैनेजर ने अगर इस विषय पर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो मुझे डर है कि वैभव सिर्फ टी20क्रिकेट तक ही सीमित हो कर रह जाएंगे’।
टी20 में वैभव के रिकॉर्ड
बात करें वैभव सूर्यवंशी के हालिया टी20रिकॉर्ड की, तो इस साल हुए अंडर-19विश्व कप में उन्होंने 7मैचों में 1शतक और 3अर्धशतक की बदौलत 439बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175रहा। इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 30छक्के जड़े जो अपने आप में ही एक विश्व रिकॉर्ड है। IPL 2026में इस सीजन अब तक उन्होंने 11मैचों में 40की शानदार औसत और 236.56की तेज तर्रार स्ट्राइक रेट से 440रन बना डाले हैं। इसमें 40छक्के भी शामिल हैं।


