Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव

युवा AI उद्यमी शाम्भवी शर्मा ने CIMP के छात्रों को दिया नवाचार और भविष्य की तकनीकों का संदेश

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पटना (CIMP) में आज आयोजित कार्यशाला “The AI Advantage: Academic & Career Acceleration for PGDM Students” का मुख्य आकर्षण रहीं युवा AI उद्यमी, सामाजिक नवप्रवर्तक एवं Nrityaamrit की संस्थापक शाम्भवी शर्मा

शाम्भवी शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से छात्रों को संबोधित करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जिम्मेदार एवं मानव-केंद्रित उपयोग पर ज़ोर दिया। उन्होंने अपने नवाचार-आधारित प्रोजेक्ट्स के माध्यम से यह साझा किया कि किस प्रकार AI का उपयोग जीविका दीदियों के स्वास्थ्य, वेलनेस और सशक्तिकरण में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि तकनीक केवल सुविधा का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और सतत विकास का एक प्रभावशाली उपकरण बन सकती है। उन्होंने छात्रों से डेटा स्वामित्व, एथिक्स, और निष्पक्षता जैसे महत्वपूर्ण आयामों पर विचार करने का आह्वान किया।

शाम्भवी ने अपने संदेश में कहा, “AI का उद्देश्य मानव को प्रतिस्थापित करना नहीं, बल्कि उसकी क्षमताओं को संवर्धित कर जीवन को अधिक सहज और समृद्ध बनाना है।”

इस अवसर पर CIMP के निदेशक प्रो. (डॉ.) राणा सिंह ने कहा, “शाम्भवी शर्मा जैसी युवा नवप्रवर्तक आज के छात्रों के लिए प्रेरणा हैं। CIMP का निरंतर प्रयास है कि हमारे छात्र AI को न केवल तकनीकी दृष्टिकोण से समझें, बल्कि उसे सामाजिक नवाचार और करियर विकास के सशक्त माध्यम के रूप में अपनाएँ।”

इस कार्यशाला में Tiger Analytics सहित विभिन्न अग्रणी उद्योग विशेषज्ञों ने भी AI के व्यावहारिक उपयोग, भविष्य की संभावनाओं और करियर अवसरों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

CIMP की यह पहल छात्रों को प्रोत्साहित कर रही है कि वे तकनीक और नवाचार को अपनाकर भविष्य की चुनौतियों को अवसरों में बदलें, और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।