Thursday, 01 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन राहुल भट्ट ने 2002 के रणवीर शौरी विवाद पर जताया अफसोस, बोले- मैंने कानून हाथ में लेकर गलत किया NICE Road Row: एच.डी. कुमारस्वामी ने डी.के. शिवकुमार पर लगाए ₹3 लाख करोड़ की कथित अनियमितता के आरोप, जानिए पूरा मामला अखिलेश यादव ने चला बड़ा दांव! अंबानी-भाजपा के करीबी धनराज नाथवानी को सपा ने दिया राज्यसभा का टिकट ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन राहुल भट्ट ने 2002 के रणवीर शौरी विवाद पर जताया अफसोस, बोले- मैंने कानून हाथ में लेकर गलत किया NICE Road Row: एच.डी. कुमारस्वामी ने डी.के. शिवकुमार पर लगाए ₹3 लाख करोड़ की कथित अनियमितता के आरोप, जानिए पूरा मामला अखिलेश यादव ने चला बड़ा दांव! अंबानी-भाजपा के करीबी धनराज नाथवानी को सपा ने दिया राज्यसभा का टिकट

Bandar Trailer Out : अय्याशी के चक्कर में ‘बंदर’ बने बॉबी, अनुराग कश्यप की नई फिल्म का ट्रेलर जारी

गुरुवार (21 मई) को अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की नई फिल्म ‘बंदर’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म में प्यार और अय्याशी की मदद से बॉलीवुड की काली सच्चाई को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

पिछले दिनों अपनी कुछ बेहतरीन फिल्मों और अभिनय से फिल्मी पर्दे पर छाये रहने वाले ‘लॉर्ड’ बॉबी देओल एक बार फिर से वापसी करने को तैयार हैं। गुरुवार को उनकी नई फिल्म बंदर का ट्रेलर रिलीज हुआ है। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म का उनके प्रशंसक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है।

बंदर के ट्रेलर में क्या है खास

ढाई मिनट के इस ट्रेलर में हमें समीर मेहरा के किरदार में बॉबी देओल नजर आते हैं। कभी बॉलीवुड का एक बड़ा स्टार रहा समीर मेहरा आज एक फ्लॉप एक्टर है, जो अपनी पहचान दोबारा बनाने की तलाश में है। स्टेज पर घमंडी और अकड़ू रहने वाला समीर अपने असल जीवन में बिल्कुल अकेला है। ट्रेलर में समीर एक महिला से मिलता है जिसका किरदार अभिनेत्री वामिका गब्बी ने निभाया है। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती हैं और एक दिन समीर को पुलिस गिरफ्तार कर लेती है। समीर पर वामिका के रेप का आरोप लगता है और उसे इसके लिए सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है। इस बीच समीर अपने बेकसूर होने की बात करता है, पर पुलिस उसकी एक नहीं सुनती है। अब बॉबी इस कहानी में हीरो बनते हैं या विलेन ये जानने के लिए दर्शकों को फिल्म के रिलीज होने तक का इंतजार करना होगा। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्रेलर अनोखा लेकिन अश्लील भी

बंदर का ट्रेलर काफी फास्ट पेस के साथ आगे बढ़ता है, जिसकी मदद से कहानी में सस्पैंस और थ्रिल बरकरार रहता है। फिल्म का ट्रेलर ‘मी टू मूवमेंट’ को भी उजागर करता है। ट्रेलर के पीछे बजने वाला BGM दर्शकों को कहानी से बांधे रखता है। ट्रेलर में कई जगह पर अश्लील भाषाओं का उपयोग किया गया है, जो फैमिली ऑडियंस को सूट नहीं करती। अनुराग कश्यप हमेशा से ही अपनी बेबाक सिनेमेटोग्राफी और अनोखी कहानी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक इस फिल्म को कैसा रिस्पांस देते हैं।

फिल्म की अन्य स्टार कास्ट

फिल्म में बॉबी देओल और सपना पब्बी के साथ सान्या मल्होत्रा, ऋद्धि सेन, राज बी शेट्टी, सबा आज़ाद और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी की जोड़ी ने इससे पहले ‘कोहरा’, ‘उड़ता पंजाब’ और ‘पाताल लोक’ जैसी कमाल की कहानियां लिखी हैं।

ये भी पढ़ें :- POGO लेकर आया नया 3D एनिमेटेड शो “सम्पत चम्पत”, 18 मई को हुआ शानदार प्रीमियर

Home » Bandar Trailer Out : अय्याशी के चक्कर में ‘बंदर’ बने बॉबी, अनुराग कश्यप की नई फिल्म का ट्रेलर जारी

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।