Thursday, 23 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्ष 2026–27 के लिए द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया को मिला नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष 22 जुलाई का तिरंगे से क्या है रिश्ता? पिंगली वेंकैया और राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइन की पूरी कहानी अयोध्या पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह और पारुल सिंह, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए किया पूजन अमेरिका-सऊदी परमाणु डील से मचा हड़कंप! क्या यूरेनियम संवर्धन की छूट से सऊदी अरब बना सकता है परमाणु बम? छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई से नाराज हुए गायक अरिजीत सिंह, बोले- ‘हर चीज याद रखा जाएगा’! EPFO 3.0 से बदल सकता है पेंशन का पूरा सिस्टम! प्राइवेट नौकरी और गिग वर्कर्स को मिल सकती है नई सौगात मध्य प्रदेश विधानसभा में UCC Bill पास, बीजेपी शासित राज्यों की सूची में बढ़ा एक और नाम अंतरिक्ष में ‘गोल्ड रश’ की तैयारी, एमईआरआई में अत्याधुनिक सैटेलाइट लैब का उद्घाटन वर्ष 2026–27 के लिए द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया को मिला नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष 22 जुलाई का तिरंगे से क्या है रिश्ता? पिंगली वेंकैया और राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइन की पूरी कहानी अयोध्या पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह और पारुल सिंह, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए किया पूजन अमेरिका-सऊदी परमाणु डील से मचा हड़कंप! क्या यूरेनियम संवर्धन की छूट से सऊदी अरब बना सकता है परमाणु बम? छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई से नाराज हुए गायक अरिजीत सिंह, बोले- ‘हर चीज याद रखा जाएगा’! EPFO 3.0 से बदल सकता है पेंशन का पूरा सिस्टम! प्राइवेट नौकरी और गिग वर्कर्स को मिल सकती है नई सौगात मध्य प्रदेश विधानसभा में UCC Bill पास, बीजेपी शासित राज्यों की सूची में बढ़ा एक और नाम अंतरिक्ष में ‘गोल्ड रश’ की तैयारी, एमईआरआई में अत्याधुनिक सैटेलाइट लैब का उद्घाटन

Bihar सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा आरोप! बिहार में करोड़ों का घोटाला, नीतीश सरकार कटघरे में

Bihar बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का सुशासन का दावा इस बार मुश्किल में पड़ता दिख रहा है। बिहार की राजनीति में हलचल मच गई जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह ने शुक्रवार (7 मार्च, 2025) को सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया।

घोटाले में दो बड़े अधिकारियों की संलिप्तता, पीएम तक पहुंचेगी शिकायत

सांसद सुधाकर सिंह ने दावा किया कि एक निजी कंपनी और एक एनजीओ की मिलीभगत से करोड़ों रुपये का गबन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के दो करीबी अधिकारी शामिल हैं। बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, “मैं इस घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय, सीएजी, लोकपाल और संसद में शिकायत दर्ज कराऊंगा।”

‘बिहार ग्रीन डेवलपमेंट फंड’ बना घोटाले का केंद्र

सुधाकर सिंह के अनुसार, हाल ही में पेश किए गए बिहार सरकार के बजट में ‘बिहार ग्रीन डेवलपमेंट फंड’ के नाम पर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार की बेटी ईशा वर्मा, जो मात्र ढाई महीने पहले बनी कंपनी ‘बोधी सेंटर फॉर सस्टेनेबल ग्रोथ प्राइवेट लिमिटेड’ की मालिक हैं, को इस फंड से 25 करोड़ रुपये का लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई।

सिर्फ यही नहीं, बिहार के वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। सुधाकर सिंह ने कहा कि आनंद किशोर, जिनकी शादी दीपक कुमार की बहन से हुई है, ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के ईशा वर्मा की कंपनी को वित्त विभाग में काम करने की अनुचित अनुमति दी।

क्या नीतीश कुमार घोटाले पर चुप्पी तोड़ेंगे?

इन आरोपों के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दोनों अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग कर रहा है।

सुधाकर सिंह ने साफ कहा, “अगर मुख्यमंत्री इस पर कोई कार्रवाई नहीं करते, तो यह साबित हो जाएगा कि वह खुद इस घोटाले में शामिल हैं।”

अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस गंभीर आरोप पर क्या रुख अपनाते हैं? क्या दोषी अधिकारियों पर कोई सख्त कदम उठाया जाएगा या यह मामला भी अन्य घोटालों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा? बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें :- महिला दिवस पर पीएम मोदी का सोशल मीडिया महिलाओं के हाथों में, शतरंज ग्रैंडमास्टर से लेकर वैज्ञानिकों तक ने किया संचालन

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।