Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता

Bigg Boss 19 अपडेट: वीकएंड का वार में तान्या मित्तल पर बरसे सलमान खान, बोले – “भैया से सैंया पर तो जा नहीं सकते!”

Bigg Boss 19 के वीकएंड एपिसोड में सलमान खान ने खोली तान्या मित्तल की पोल, गेम स्ट्रैटेजी को बताया ‘कमजोर और बनावटी।’

08 नवंबर 2025, नई दिल्ली

‘Bigg Boss 19’ का हर एपिसोड दर्शकों के लिए रोमांच और ड्रामा से भरा होता है, लेकिन वीकएंड का वार हमेशा खास बनता है क्योंकि इस दिन आते हैं शो के होस्ट सलमान खान, जो घरवालों की हफ्तेभर की क्लास लगाते हैं। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान तान्या मित्तल की जमकर खिंचाई करते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान ने खोली तान्या की पोल

प्रोमो में सलमान तान्या से कहते दिख रहे हैं, “तान्या आपका नॉमिनेशन प्लान तो पूरा फ्लॉप हो गया। बिग बॉस ने आपको अमाल का ऑप्शन ही नहीं दिया। आपने इतना बिल्डअप किया कि सबके सामने अमाल को ‘भैया’ कहेंगी। किसी को जलाना चाहती थीं, उकसाना चाहती थीं, लेकिन किसी को फर्क ही नहीं पड़ा। अब भैया से सैंया पर तो जा नहीं सकते न! अगर यही आपका गेम है, तो वाह क्या गेम है आपका!”
सलमान के ये तंज सुनकर तान्या सन्न रह जाती हैं, जबकि बाकी घरवाले मुस्कुराते हुए रिएक्ट करते दिखते हैं।

तान्या और अमाल मलिक की बनती-बिगड़ती दोस्ती

गौरतलब है कि कुछ हफ्ते पहले तक तान्या और अमाल मलिक की नजदीकियां शो में चर्चा का विषय बनी हुई थीं। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी जा रही थी, लेकिन अचानक रिश्तों में खटास आ गई। बाद में अमाल ने तान्या को “नकली” कह दिया, जिससे तान्या काफी आहत हुईं। अब दोनों के बीच ठंडा माहौल है और नॉमिनेशन टास्क में तान्या ने अशनूर कौर और कुनिका सदानंद का नाम लेकर अशनूर को नॉमिनेट किया था।

यह भी पढ़े:  स्ट्रेच मार्क्स हटाने के असरदार घरेलू नुस्खे: डिलीवरी के बाद आजमाएं ये आसान तरीके, पाए फिर से मुलायम और ग्लोइंग स्किन

इस हफ्ते डबल एविक्शन से मचा हड़कंप

‘Bigg Boss 19’ के इस हफ्ते का एपिसोड काफी झटका देने वाला साबित हुआ है। शो में डबल एविक्शन किया गया, जिसमें पहले भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी को घर से बाहर किया गया, और उसके बाद अभिषेक बजाज को भी एलिमिनेट कर दिया गया।
अभिषेक को शो की शुरुआत से ही एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जा रहा था, लेकिन इस बार वोटिंग रिजल्ट ने सबको चौंका दिया।

दर्शक बोले – अब होगा बड़ा ट्विस्ट

फैंस का कहना है कि अब शो में एक नया मोड़ आने वाला है। तान्या और अमाल के रिश्तों में आई दूरियां, सलमान की सख्त फटकार और डबल एविक्शन के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदलने वाला है।

क्या तान्या अपनी गेम स्ट्रैटेजी बदलेंगी या सलमान की डांट के बाद और मुश्किल में पड़ेंगी? इसका जवाब आने वाले एपिसोड्स में मिलेगा।

यह भी पढ़े: Jatadhara Review: पौराणिक रहस्यों और आधुनिक तर्क के बीच बुनी रहस्यमयी कहानी,…

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Suditi Raje

लेखक

Suditi Raje is a seasoned investigative journalist with over six years of experience in digging deep and exposing hidden truths. She brings her unwavering commitment to fearless reporting to Notdnews, shining a light on the stories that matter most and holding power to account without compromise.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version