Monday, 28 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Hyderabad Pink Power Run 3.0: 35 हजार लोगों ने लगाई दौड़, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता का दिया संदेश 2022 से अब तक 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी! दल-बदल और लोकतंत्र के बीच जनता के भरोसे का सवाल सॉफ्टवेयर डिफाइंड कम्युनिकेशंस के भविष्य पर MERI में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस रामायण के प्रमोशन में MrBeast की एंट्री! ‘जय श्री राम’ के नारे से गूंजा मंच Maharashtra Drought: महाराष्ट्र में 265 तालुकों में सूखा, खेती-पानी और ग्रामीण रोजगार पर बढ़ सकता है संकट Explained: मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में AFSPA के बढ़ने के बाद, जानिए सेना के पास कौन सी शक्तियां होंगी? स्टेम सेल थेरेपी पर सुप्रीम कोर्ट से मौखिक सुनवाई की मांग, माता-पिता बोले- हमें नहीं सुना गया Happy Birthday Serena Williams: कॉम्पटन के कोर्ट से निकलकर टेनिस की दुनिया पर राज करने तक, ऐसी रही ‘क्वीन ऑफ टेनिस’ की कहानी Hyderabad Pink Power Run 3.0: 35 हजार लोगों ने लगाई दौड़, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता का दिया संदेश 2022 से अब तक 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी! दल-बदल और लोकतंत्र के बीच जनता के भरोसे का सवाल सॉफ्टवेयर डिफाइंड कम्युनिकेशंस के भविष्य पर MERI में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस रामायण के प्रमोशन में MrBeast की एंट्री! ‘जय श्री राम’ के नारे से गूंजा मंच Maharashtra Drought: महाराष्ट्र में 265 तालुकों में सूखा, खेती-पानी और ग्रामीण रोजगार पर बढ़ सकता है संकट Explained: मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में AFSPA के बढ़ने के बाद, जानिए सेना के पास कौन सी शक्तियां होंगी? स्टेम सेल थेरेपी पर सुप्रीम कोर्ट से मौखिक सुनवाई की मांग, माता-पिता बोले- हमें नहीं सुना गया Happy Birthday Serena Williams: कॉम्पटन के कोर्ट से निकलकर टेनिस की दुनिया पर राज करने तक, ऐसी रही ‘क्वीन ऑफ टेनिस’ की कहानी

नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगत शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ माहौल

26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ में प्रभावित भारत, नेपाल और चीन सहित विभिन्न देशों के श्रद्धालुओं को दी श्रद्धांजलि; कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों ने व्यक्त की गहरी संवेदना

नई दिल्ली: नेपाल-तिब्बत सीमा पर हुई भीषण त्रासदी में दिवंगत एवं लापता शिवभक्तों की स्मृति में ईस्ट एंड क्लब द्वारा एक भावपूर्ण भजन संध्या एवं विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान महादेव की स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और लापता श्रद्धालुओं के सकुशल मिलने की कामना की।

सभा में देश-विदेश से प्राप्त संदेशों के माध्यम से त्रासदी में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। वक्ताओं ने इसे हाल के वर्षों की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को नेपाल की त्रिशूली नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान मानसरोवर तीर्थ यात्रा पर गए भारत, नेपाल और चीन सहित विभिन्न देशों के एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई, जबकि हजारों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में ईशा फाउंडेशन के लगभग 80 विदेशी महिला-पुरुष तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

यमुनापार स्थित ईस्ट एंड क्लब में आयोजित भजन संध्या में दिल्ली सरकार की हिंदी अकादमी के कलाकारों—17 वर्षीय गायिका दृष्टि, प्रसिद्ध गायक सिम्मी और सतीश—ने भगवान शिव को समर्पित भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। दृष्टि द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण भजन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और अनेक लोगों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर श्रुति ओझा ने किया।

इस अवसर पर बनारस-मीरपुर घराने के प्रख्यात शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित भोलेनाथ मिश्र, भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष एवं सांसद अमरपाल मौर्य, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रो. राजकुमार भाटिया, क्लब अध्यक्ष ललित मोहन बंसल (अमेरिका) तथा वरिष्ठ पत्रकार हेमंत अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपने संदेशों में त्रासदी पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्र टाइम्स के संपादक विजय शंकर चतुर्वेदी, पत्रकार दिलबर गोठी, प्रख्यात कवि शिव कुमार बिलग्रामी, एडवोकेट कपिल त्यागी, डॉ. प्रवीण वाधवा, एडवोकेट मनीष ओझा, जी.के. बंसल, सूचित सिंगल, राजित चड्ढा सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।