Thursday, 05 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
PlayStation Black Friday Sale 2026: PS5 और PS4 गेम्स पर 90% तक की छूट, GTA 5 से Tomb Raider तक सस्ते हुए कई गेम्स US Midterm Elections 2026: पहली अश्वेत महिला से लेकर पहले मुस्लिम सीनेटर तक, अमेरिकी चुनाव में बने 7 नए रिकॉर्ड Agnipath Scheme: अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर, 75% जवानों के लिए बदला नियम QS Asia Rankings 2027: लगातार दूसरे साल भारतीय विश्वविद्यालय टॉप 50 की रैंकिंग से बाहर, 71% संस्थानों का प्रदर्शन हुआ कमजोर US Midterm Elections 2026: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा में हासिल किया बहुमत स्पेनिश फुटबॉलर Jesus de Miguel का 30 साल की उम्र में निधन! मैच के दौरान गोलकीपर से हुई थी टक्कर 1 जनवरी से सस्ता हो सकता है ट्रेनों का सफर! 18 ट्रेनें सुपरफास्ट के दर्जे से हुईं बाहर, गाड़ी नंबर भी बदले गए 49 साल से अंतरिक्ष में सफर कर रहा Voyager-1 जल्द तय करेगा ऐतिहासिक दूरी, अक्टूबर महीने में टूटा था संपर्क PlayStation Black Friday Sale 2026: PS5 और PS4 गेम्स पर 90% तक की छूट, GTA 5 से Tomb Raider तक सस्ते हुए कई गेम्स US Midterm Elections 2026: पहली अश्वेत महिला से लेकर पहले मुस्लिम सीनेटर तक, अमेरिकी चुनाव में बने 7 नए रिकॉर्ड Agnipath Scheme: अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर, 75% जवानों के लिए बदला नियम QS Asia Rankings 2027: लगातार दूसरे साल भारतीय विश्वविद्यालय टॉप 50 की रैंकिंग से बाहर, 71% संस्थानों का प्रदर्शन हुआ कमजोर US Midterm Elections 2026: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा में हासिल किया बहुमत स्पेनिश फुटबॉलर Jesus de Miguel का 30 साल की उम्र में निधन! मैच के दौरान गोलकीपर से हुई थी टक्कर 1 जनवरी से सस्ता हो सकता है ट्रेनों का सफर! 18 ट्रेनें सुपरफास्ट के दर्जे से हुईं बाहर, गाड़ी नंबर भी बदले गए 49 साल से अंतरिक्ष में सफर कर रहा Voyager-1 जल्द तय करेगा ऐतिहासिक दूरी, अक्टूबर महीने में टूटा था संपर्क

जस्टिस आदर्श कुमार गोयल ने युवाओं से नशे के खिलाफ आवाज उठाने को कहा

आनंदोत्सव ’26 में जस्टिस आदर्श कुमार गोयल ने युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और यमुना संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की

नई दिल्ली: आनंदोत्सव ’26 के दूसरे दिन युवाओं को नशे से दूर रहने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संदेश दिया गया। आर्य समाज वसंत विहार में आयोजित 40वें वार्षिक अंतरविद्यालय महोत्सव में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के पूर्व अध्यक्ष जस्टिस आदर्श कुमार गोयल ने विद्यार्थियों से सामाजिक चुनौतियों के समाधान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जस्टिस प्रीतम पाल, आर्य समाज वसंत विहार के अध्यक्ष संतोष कपूर और आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी भी उपस्थित रहे। इस तीन दिवसीय आयोजन में दिल्ली के 79 स्कूलों के करीब 2,500 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

जस्टिस गोयल ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाने और उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले कार्यों में ऊर्जा लगाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि जागरूकता की कमी के कारण युवा इसकी चपेट में आ सकते हैं और बाद में इससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इसलिए युवाओं को समय रहते इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में ‘नो नशा नेशन’ अभियान और ‘YaRI’ (यमुना एक्शन रिवर इनिशिएटिव) के जरिए नशामुक्त समाज तथा यमुना नदी के संरक्षण का संदेश दिया गया। मॉडर्न स्कूल, वसंत विहार की प्रधानाचार्य विभा खोसला ने पर्यावरण संबंधी चुनौतियों पर प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों के नुक्कड़ नाटक ‘YaRI – Our Responsibility’ ने यमुना प्रदूषण और सामूहिक प्रयासों की जरूरत को रेखांकित किया।

जस्टिस प्रीतम पाल ने मानवीय मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि जीवन में उपलब्धियों के साथ अच्छा इंसान बनना भी जरूरी है। कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी गान और महात्मा आनंद स्वामी सरस्वती के जीवन पर आधारित प्रस्तुति से हुई। संगीत, लोकनृत्य और अंतरविद्यालय प्रतियोगिताओं ने आयोजन को खास बनाया।

आनंदोत्सव ’26 का समापन 16 अक्टूबर को होगा। अंतिम दिन पद्मश्री डॉ. पुनम सूरी की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण का आयोजन किया जाएगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।