Wednesday, 14 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नासिक में कुंभ मेले से पहले पानी में मिला कैंसरकारी क्रोमियम, सुरक्षित सीमा से 1,000 गुना ज्यादा स्तर ने बढ़ाई चिंता ‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र और FSSAI से जवाब, जानें असली पनीर से कैसे अलग है उत्पाद लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,500; जानें स्टेटस चेक करने का तरीका फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका गंगा नहीं, बल्कि यह है भारत की सबसे प्राचीन नदी! जानिए करोड़ों साल पुरानी नदी का इतिहास नासिक में कुंभ मेले से पहले पानी में मिला कैंसरकारी क्रोमियम, सुरक्षित सीमा से 1,000 गुना ज्यादा स्तर ने बढ़ाई चिंता ‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र और FSSAI से जवाब, जानें असली पनीर से कैसे अलग है उत्पाद लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,500; जानें स्टेटस चेक करने का तरीका फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका गंगा नहीं, बल्कि यह है भारत की सबसे प्राचीन नदी! जानिए करोड़ों साल पुरानी नदी का इतिहास

Amaal Mallik : अमाल मलिक ने लगाए इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप, कहा मुझे 60 फिल्मों से निकाला गया…

बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने बॉलीवुड के वर्क कल्चर को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम नोट पर इंडस्ट्री से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साथ ही उन्होंने अपने करियर में बड़े ठहराव के कारण भी बताये।

बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर और गायक अमाल मलिक अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। बीती शाम (19 मई) को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ एक लंबा नोट शेयर किया है। इस नोट में अमाल ने बॉलीवुड में ऊपर की कुर्सी पर बैठे लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अमाल का कहना है कि बॉलीवुड में उन्हें लगातार साइडलाइन करने का प्रयास किया गया है। इस कोशिश में अब तक उन्हें 60 फिल्मों से निकाला भी जा चुका है।

कई बड़े लोगों का हाथ

अमाल द्वारा जारी इंस्टाग्राम नोट में उन्होंने लिखा, “प्यारे अमालियंस, मैं आप सबको बताना चाहता हूं कि बॉलीवुड में ऊपर की कुर्सी पर बैठे लोगों ने मुझे करीब 60 फिल्मों से निकलवा दिया है। इनमें से 20 फिल्में मैने खुद रिजेक्ट कर दीं, क्योंकि उन प्रोजेक्ट्स पर काम करना मेरे उसूलों के खिलाफ था। मेरे अंदर का संगीतकार मुझे उन प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ने की इजाजत नहीं देता”।

आगे उन्होंने लिखा कि, “इस सब के बावजूद भी मैं निरंतर अपना काम कर रहा हूं। मैं अपने फैंस के बीच लगातार अच्छा म्यूजिक बनाने और वीडियो शूट करने की पूरी कोशिश करता रहूंगा। मुझे किसी बात का कोई अफसोस नहीं है। ये उनका नुकसान है। मुझे काम न मिलने पर कहीं न कहीं मेरे फैंस को नुकसान हो रहा है जिसके लिए मै उनसे माफी मांगता हूं। मुझे सिर्फ अपनी बात आप सब के सामने रखनी थी।

8 सालों की लगातार मेहनत और परिवार को धमकी

अमाल ने आगे लिखा, “पिछले 8 सालों से मैं पूरी ईमानदारी के साथ लगातार काम कर रहा हूं और अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहा हूं। लेकिन अफसोस की बात यह है कि इस इंडस्ट्री में ये तरीका असरदार नहीं है। समय-समय पर मुझे और मेरे परिवार को बेमतलब की धमकियां भी मिलती रही हैं। यहां (बॉलीवुड में) कई ऐसे लोग हैं जो ये नहीं चाहते कि में उनके साथ या किसी के साथ भी कोई काम करूं। बॉलीवुड अहंकार से भरे लोगों का एक मिला जुला सिंडिकेट बन चुका है”।

किसी गुटबाजी का हिस्सा नहीं बन सकता

अमाल ने अपने इस नोट में किसी का नाम नहीं लिखा। उन्होंने लिखा, “एक दिन सब का समय आएगा। ऊपर वाला सबको सही जगह दिखाएगा। ये सभी लोग पिछले 8 सालों से अवार्ड-लायक राजनीति कर रहे हैं, जिसमें अपने पसंद के कलाकार को अवार्ड बांट दिए जाते हैं। ये ही वजह है कि मेरा संगीत और मेरी आवाज मेरे फैंस से दूर जाता जा रहा है। मुझे ऐसे ताकतवर ग्रूप या छोटी-मोटी गुटबाजी का हिस्सा बनने का कोई शौक नहीं है”।

अब Nepotism भी फेल

उन्होंने नोट में लाफिंग इमोजी के साथ लिखा कि अब तो Nepotism (भाई-भतीजावाद) भी उनके काम नहीं आ रहा है। आपको बता दें कि अमाल म्यूजिक कंपोजर डब्बू मलिक के बेटे और अनु मलिक के भतीजे हैं। पोस्ट के अंत में उन्होंने अपने चाहने वालों को उनका इंडी म्यूजिक सुनने की गुजारिश की।

ये भी पढ़ें :- नेटफ्लिक्स की तीन ऐसी फिल्में और सीरीज जिन्होंने बदली फिल्म मेकिंग की परिभाषा

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।