Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव

Kiku Sharda का बड़ा खुलासा: कपिल शर्मा शो छोड़ने की खबरें झूठी, कृष्णा संग झगड़े की सच्चाई बताई

कृष्णा-Kiku Sharda का झगड़ा निकला मजाक, फैंस को मिली राहत

नई दिल्ली, 6 सितंबर 2025

कॉमेडियन Kiku Sharda इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। खबरें आ रही थीं कि वह ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को अलविदा कहने वाले हैं। वजह बताई जा रही थी— शो के दौरान उनका और कृष्णा अभिषेक का झगड़ा। लेकिन अब खुद कीकू ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है।

Kiku Sharda ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृष्णा के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों चार्ली चैपलिन के गेटअप में दिख रहे हैं और होंठों पर उंगली रखकर “चुप” रहने का इशारा कर रहे हैं। इस तस्वीर पर लिखा है— “एक कभी न खत्म होने वाली कहानी।” फोटो शेयर करते हुए कीकू ने कैप्शन में लिखा,
“ये बंधन कभी नहीं टूटेगा। जो भी झगड़े की बातें हो रही हैं, वो बस मजाक था।”

उन्होंने आगे लिखा, “इन अफवाहों पर ध्यान मत दो कि मैंने शो छोड़ दिया है। मैं हमेशा इस शो और इस परिवार का हिस्सा रहूंगा। फिलहाल नेटफ्लिक्स पर शो का आनंद लो, बस तीन एपिसोड बाकी हैं।”

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Movie Review: Tiger Shroff का एक्शन, संजय दत्त का खलनायक अवतार छाया, लेकिन कहानी ने किया निराश

शो का सीजन जल्द खत्म होगा

Kiku Sharda की पोस्ट ने साफ कर दिया कि न तो उनका और कृष्णा का कोई झगड़ा हुआ और न ही उन्होंने शो छोड़ा है। हालांकि, उनके कैप्शन में “सिर्फ तीन एपिसोड बाकी हैं” वाली बात ने यह जरूर स्पष्ट कर दिया कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का मौजूदा सीजन अब खत्म होने की कगार पर है। आज के एपिसोड में दर्शकों को सुनील शेट्टी और संजय दत्त एक साथ मंच पर नजर आएंगे।

कैसे शुरू हुई थी झगड़े की अफवाह?

पिछले दिनों शो के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें Kiku Sharda और कृष्णा आपस में बहस करते नजर आए थे। क्लिप में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं कि दोनों के बीच अनबन हो गई है। इसी से अफवाहें फैलीं कि कीकू शो छोड़ सकते हैं।

नए शो में दिखेंगे कीकू शारदा

‘कपिल शो’ के अलावा Kiku Sharda एक और नए रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आने वाले हैं। इस शो में 15 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण और आरुष भोला जैसे नाम शामिल हैं। शो को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जा रहा है और इसकी मेजबानी शार्क टैंक फेम अशनीर ग्रोवर कर रहे हैं।

अब ये तो साफ है कि Kiku Sharda न केवल कपिल शर्मा शो का अहम हिस्सा बने रहेंगे, बल्कि फैंस उन्हें नए शो में भी देखने वाले हैं।

यह भी पढ़े: Vijay Varma का मजेदार अंदाज: मजनू भाई की आइकॉनिक पेंटिंग को बताया बॉलीवुड की सबसे बड़ी कला

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।