Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं

इन्दिरा आईवीएफ ने बढ़ाया राजस्थान में कदम, श्रीगंगानगर को मिला नया फर्टिलिटी क्लिनिक

विशेषज्ञ डॉक्टर, अत्याधुनिक सुविधाएं और व्यक्तिगत देखभाल के साथ संतान सुख का रास्ता अब और सरल

12 जुलाई 2025, श्रीगंगानगर

प्रसिद्ध फर्टिलिटी नेटवर्क इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने राजस्थान के श्रीगंगानगर में अपने नए फर्टिलिटी क्लिनिक का भव्य उद्घाटन किया। यह क्लिनिक ऋद्धि-सिद्धि देवकीनंदन गोल्यान मार्केट, शिव सर्कल में स्थित है और इसका उद्देश्य संतान सुख की कामना रखने वाले दंपतियों को उन्नत डायग्नोस्टिक और रिप्रोडक्टिव उपचार सेवाएं सुलभ कराना है।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीगंगानगर के प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा, पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय सिंह किलक, विधायक जयदीप बिहानी, अबोहर विधायक संदीप जाखड़, संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया, सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह और बीकानेर इन्दिरा आईवीएफ की वरिष्ठ निदेशक डॉ. शवेता अग्रवाल मौजूद रहे। क्लिनिक की हेड डॉ. स्वाति सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इन्दिरा आईवीएफ के एमडी नितिज मुर्डिया ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य है कि देश के हर क्षेत्र में विश्वस्तरीय फर्टिलिटी उपचार को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर सेंटर इस विजन का हिस्सा है, जो दंपतियों को उनके ही शहर में विशेषज्ञ सलाह, व्यक्तिगत देखभाल और समय पर उपचार सुनिश्चित करेगा।

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि फर्टिलिटी सेवाएं अब श्रीगंगानगर जैसे शहरों में भी उपलब्ध हो रही हैं, जो स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रगति का प्रतीक है। यह सुविधा उन दंपतियों के लिए वरदान साबित होगी जिन्हें अब तक बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था।

विधायक जयदीप बिहानी और अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि इस सेंटर के जरिए जिले की हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा मिलेगी और जागरूकता भी बढ़ेगी। संदीप जाखड़ ने इसे पंजाब-राजस्थान सीमा क्षेत्र के लोगों के लिए लाभकारी बताया।

डॉ. शवेता अग्रवाल और डॉ. स्वाति सिंह ने बताया कि श्रीगंगानगर सेंटर आधुनिक तकनीकों, उचित परामर्श और समर्पित देखभाल के साथ मरीजों को उनकी पूरी उपचार यात्रा में सहयोग करेगा।

इन्दिरा आईवीएफ: संतान प्राप्ति की दिशा में तकनीक और करुणा का संगम

यह नेटवर्क 31 मार्च 2025 तक देशभर में 169 क्लिनिकों का संचालन कर रहा है और इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है। यह न सिर्फ IVF, ICSI और IUI जैसी उन्नत तकनीकों में विशेषज्ञता रखता है, बल्कि क्लोज्ड वर्किंग चैंबर्स, RFID ट्रैकिंग और EMR जैसी आधुनिक सुविधाएं भी प्रदान करता है।

इन्दिरा आईवीएफ, इन्दिरा फर्टिलिटी एकेडमी के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों को प्रशिक्षित कर रिप्रोडक्टिव मेडिसिन के भविष्य को भी सशक्त बना रहा है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।