Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता

साधु यादव ने जनहित दल को दिया समर्थन, 22 विधानसभा सीटों पर देंगे साथ

नई दिल्ली, पूर्व सांसद श्री अनिरुद्ध प्रसाद यादव, जिन्हें साधु यादव के नाम से जाना जाता है, ने आज दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जनहित दल (दिल्ली डेमोक्रेटिक एलायंस) को अपना समर्थन दिया। उन्हें आगामी चुनावों में 22 महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर पार्टी की मजबूती और जनसमर्थन को बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनहित दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंशुमान जोशी ने साधु यादव का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा, “साधु यादव जैसे अनुभवी नेता के समर्थन से हमारी पार्टी को राजनीतिक अनुभव और जनता के बीच विश्वसनीयता दोनों मिलेगी। उनका नेतृत्व हमें चुनावी मैदान में मजबूती प्रदान करेगा और जनता से जुड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।”

उन्होंने दिल्ली के नागरिकों से अपील करते हुए कहा, “मैं दिल्ली की जनता से आग्रह करता हूं कि वे अपने वोट का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। यह चुनाव एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है, जहां आपको यह तय करना है कि आप स्वच्छ छवि वाले सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स और विकास के लिए प्रतिबद्ध नेताओं को चुनते हैं या उन लोगों को, जिनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप और मामले दर्ज हैं। दिल्ली को ऐसी सरकार की जरूरत है जो पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम करे, न कि ऐसी जो केवल वादे करे और जमीन पर कुछ न करे।”

साधु यादव ने कहा, “जनहित दल का समर्थन करना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं दिल्ली के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा। हमारा उद्देश्य दिल्ली को एक बेहतर, सुरक्षित और समावेशी राजधानी बनाना है।”

पार्टी नेतृत्व ने बताया कि साधु यादव के जुड़ने से पार्टी का जनाधार मजबूत होगा और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इस गठबंधन का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि दिल्ली के विकास और नागरिकों की समस्याओं का स्थायी समाधान करना है।

ये भी पढ़ें :- देव्यानी जयपुरिया और असावरी द्वारा प्रस्तुत 10वें वार्षिक महोत्सव “विविध मत: परिपेक्ष्य” का आयोजन” श्रिंगार: रंग अनुरंग” – जीवन और सुंदरता का उत्सव

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।