Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

बंद हो जाएगा WHATSAPP! दिल्ली हाईकोर्ट में कंपनी की दो टूक- एनक्रिप्शन हटाने के लिए कहा तो छोड़ देंगे भारत

कंपनी ने हाईकोर्ट से कहा कि इससे यूजर की निजता की होती सुरक्षा

नई दिल्ली।

दिल्ली हाईकोर्ट में मेटा की कपंनी ने वाट्सऐप के एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन हटाने के मामले में सुनवाई के दौरान साफ तौर पर कहा कि अगर उसे इसे हटाने के लिए कहा जाता है तो वह भारत छोड़ देगा। वह भारत में अपना काम बंद कर देंगे। एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की बेंच आईटी रूल्स, 2021 को मेटा की कंपनी द्वारा चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थीं। इस मामले में अब अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी।

बता दें कि भारत में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वाट्सऐप के 40 करोड़ से भी अधिक यूजर्स हैं। ये लोग एक दूसरे से संवाद करने के लिए वाट्सऐप पर ही निर्भर हैं। मेटा की कंपनी ने आईटी रूल्स, 2021 को चुनौती दी है। एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेंच के समक्ष हुई सुनवाई में कंपनी ने कहा कि एन्ड-टू-एन्ड एनक्रिप्शन के जरिए यूजर की निजता की सुरक्षा की जाती है। इसके जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि संदेश भेजने वाला और उसे प्राप्त करने वाला ही अंदर के कंटेंट जान सकता है। वाट्सऐप ने एनक्रिप्शन हटाने से इनकार करते हुए कहा कि अगर ऐसा करने पर मजबूर किया जाता है, तो कंपनी भारत में अपना काम बंद कर देगी। वह भारत छोड़ने पर मजबूर हो जाएगी।

कंपनी की ओर से हाईकोर्ट में पेश हुए वकील तेजस कारिया ने बेंच से कहा, ‘एक प्लेटफॉर्म के तौर पर हम कह रहे हैं कि अगर हमें एनक्रिप्शन तोड़ने के लिए कहा गया, तो वाट्सऐप भारत से चला जाएगा।’ कारिया ने बेंच को बताया कि जनता प्राइवेसी फीचर्स के चलते ही वाट्सऐप का इस्तेमाल करती है। गौरतलब है कि कंपनी आईटी रूल्स 2021 को चुनौती दे रही है, जिसमें मैसेज ट्रेस करने और संदेश भेजने वालों की पहचान करने की बात कही गई है।

यूजर की निजता की सुरक्षा का उल्लंघन होगा

कंपनी ने बेंच को तर्क दिया कि इस कानून से एनक्रिप्शन कमजोर होगा और भारतीय संविधान के तहत यूजर की निजता की सुरक्षा का उल्लंघन होगा। कारिया ने कहा, ‘दुनिया में कहीं भी ऐसा नियम नहीं है। ब्राजील में भी नहीं। हमें एक पूरी चेन रखनी होगी और हमें नहीं पता कि किन संदेशों को डिक्रिप्ट करने के लिए कह दिया जाए। इसका मतलब है कि लाखों संदेशों को सालों तक स्टोर कर रखना होगा। जो हो नहीं सकता। अगर एनक्रिप्शन को हटाने के लिए कहा जाता है तो ये हम नहीं कर सकते, फिर हमें भारत छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा।’

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।