Sunday, 28 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Vince McMahon Era vs Triple H Era: कितनी बदल गयी WWE? क्या दर्शकों के बीच खत्म हो रहा है WWE का रोमांच? US Iraq War: जब अमेरिका ने इराक की सत्ता वापस लौटाई, लेकिन इस सबके बावजूद इराक को करना पड़ा लंबा संघर्ष इन्दिरा आईवीएफ ने नवरंगपुरा में शुरू किया अहमदाबाद का नया अत्याधुनिक फर्टिलिटी सेंटर Dale Steyn Turns 43: वह तेज़ गेंदबाज जिसकी दहाड़ से कांपते थे बल्लेबाज़, रफ्तार और आक्रामकता की नई परिभाषा लिखने वाले खिलाड़ी White Collar Crime: सूट-बूट पहनने वाले अपराधी, जो बगैर बंदूक और गोली के करते हैं अरबों का नुकसान MERI ने फैकल्टी के लिए एआई और उभरती नई तकनीकों पर अध्ययन एवं प्रस्तुति कार्यक्रम आयोजित किया, भविष्य की तकनीकों पर हुआ व्यापक विमर्श क्या हार्दिक पंड्या ने कर ली दूसरी शादी? माहीका शर्मा के साथ वायरल हो रही तस्वीरों ने मचाया बवाल Maharashtra TET Paper Leak: परीक्षा से 24 घंटे पहले लीक हुआ पेपर, लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य फिर अधर में Vince McMahon Era vs Triple H Era: कितनी बदल गयी WWE? क्या दर्शकों के बीच खत्म हो रहा है WWE का रोमांच? US Iraq War: जब अमेरिका ने इराक की सत्ता वापस लौटाई, लेकिन इस सबके बावजूद इराक को करना पड़ा लंबा संघर्ष इन्दिरा आईवीएफ ने नवरंगपुरा में शुरू किया अहमदाबाद का नया अत्याधुनिक फर्टिलिटी सेंटर Dale Steyn Turns 43: वह तेज़ गेंदबाज जिसकी दहाड़ से कांपते थे बल्लेबाज़, रफ्तार और आक्रामकता की नई परिभाषा लिखने वाले खिलाड़ी White Collar Crime: सूट-बूट पहनने वाले अपराधी, जो बगैर बंदूक और गोली के करते हैं अरबों का नुकसान MERI ने फैकल्टी के लिए एआई और उभरती नई तकनीकों पर अध्ययन एवं प्रस्तुति कार्यक्रम आयोजित किया, भविष्य की तकनीकों पर हुआ व्यापक विमर्श क्या हार्दिक पंड्या ने कर ली दूसरी शादी? माहीका शर्मा के साथ वायरल हो रही तस्वीरों ने मचाया बवाल Maharashtra TET Paper Leak: परीक्षा से 24 घंटे पहले लीक हुआ पेपर, लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य फिर अधर में

दिल्ली में जिम मालिक की शादी के कुछ घंटे पहले ही चाकू मारकर हत्या, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली।

दक्षिणी दिल्ली में बुधवार को खुशी का मौका उस समय मातम में बदल गया जब एक जिम मालिक की उसकी शादी से कुछ घंटे पहले चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय गौरव सिंघल की कथित तौर पर उसके पिता रंगलाल ने तीन लोगों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि रंगलाल ने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया, क्योंकि बेटा उसे हर दिन अपमानित करता था। बाकी के तीन आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि जिम फिट बॉक्स चलाने वाले गौरव को देवली एक्सटेंशन में उनके घर पर चेहरे और छाती पर 15 बार चाकू मारा गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि हत्या युवक के शादी के बंधन में बंधने से कुछ घंटे पहले हुई। गौरव की अरेंज मैरिज हो रही थी।

शादी में मेहमान तेज संगीत के बीच गौरव की बारात का कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन गौरव वहां से गायब था। जब मेहमानों ने खोजना शुरू किया तो गौरव का शव खून में लथपथ पार्क में मिला। इसके बाद खुशी का अवसर मातम में बदल गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी दिल्ली) अंकित चौहान ने कहा, पीड़ित का शव गुरुवार सुबह राजू पार्क में खून से लथपथ मिला था, अस्पताल ने युवक को मृत घोषित किया। घटना के तुरंत बाद युवक के पिता लापता हो गए, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई और शाम तक उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी पीड़ित के रिश्तेदारों के लिए आश्चर्य की बात थी, जिन्होंने पहले परिवार की ओर से किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया था।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि एक एंगल निकल कर सामने आया है कि गौरव यह शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन परिवार वालों के दवाब में आकर वह शादी कर रहा था। इस मुद्दे पर पिता-पुत्र की अक्सर लड़ाई होती थी। लेकिन ऐसी क्या स्थिति बनी कि पिता ने अपने पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस इस मामले को सुलझाने में लगी है। फिलहाल तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।