Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त

दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ते ही टकरा जाते दो विमान, 28 साल पुरानी एक टेक्नोलॉजी बनी मददगार

28 साल पहले एक हादसे के बाद लगाई गई थी यह टेक्नोलॉजी

नई दिल्ली।

आईजीआई एयरपोर्ट से उड़े दो विमान आपस में टकराने से बाल-बाल बच गए। उड़ान के कुछ सेकेंड्स के बाद विमान एक-दूसरे के बेहद नजदीक आ गए थे। घटना नवंबर की है और अब इसकी प्राथमिक जांच रिपोर्ट सामने आई है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक विमान के गलत दिशा में मुड़ जाने की वजह से ऐसा हुआ।

जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि एक विमान के गलत दिशा में मुड़ जाने की वजह से यह दूसरे रनवे से उड़े विमान के ठीक सामने आ गया था। गनीमत रही कि ट्रैफिक अलर्ट और कोलिजन अवॉइडेन्स सिस्टम (TCAS) अलर्ट की वजह से दोनों विमान के पायलट सतर्क हो गए और बड़ा हादसा टल गया।

17 नवंबर 2023 को विमान संख्या 6E-2113 को हैदराबाद और 6E-2206 ने रायपुर के लिए टेकऑफ किया। 6E-2113 को रनवे नंबर 27 से उड़ान की इजाजत मिली और 12:31 पर इसने टेकऑफ किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसने ATC से संपर्क किया जिसने 8 हजार फीट की उंचाई तक जाने को कहा। हालांकि इसने निर्धारित दिशा से अलग बाएं मुड़ना शुरू कर दिया, जोकि रनवे 29R का रूट था। उसी समय 6E-2206 को रनवे 29R से उड़ान की इजाजत मिली थी। यह चार हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंच चुकी थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 6E-2206 को एटीसी ने 4 हजार फीट तक जाने को कहा था। इस दौरान दोनों ही विमानों को 12.31.43 बजे TCAS-RA अलर्ट मिला। गनीमत रही कि टेक्नॉलजी की मदद से दोनों विमानों के बीच टक्कर नहीं हुई। दोनों ही विमानों में सवार किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

349 लोगों की मौत के बाद लगा था यह सिस्टम

जिस टेक्नॉलजी ने दोनों विमानों की टक्कर टाल दी उसे 12 नवंबर 1996 को हुए भयानक हादसे के बाद अनिवार्य किया गया था। दिल्ली के पास चरखी दादरी में दो विमानों में टक्कर से 349 लोगों की मौत हो गई थी। सऊदी और कजाखिस्तान के दो विमानों ने आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और इसके बाद दोनों टकरा गए थे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।