दिल्ली से अयोध्या के लिए अब वंदे भारत से जा सकते हैं आप

नई दिल्ली।

अब दिल्ली से अयोध्या तक का सफर करने वाले यात्रियों के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू हो चुकी है। वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से अयोध्या के लिए हफ्ते में 6 दिन तक चलेगी। वंदे भारत ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से 8 घंटे 20 मिनट के सफर में अयोध्या पहुंचा देगी। इस ट्रेन के चलने से दिल्ली से अयोध्या तक का सफर कर रहे यात्रियों का समय भी काफी बचने वाला है।

दिल्ली से अयोध्या जाने की ये रहेगी टाइमिंग

वंदे भारत एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6:10 बजे निकलेगी। ये ट्रेन कानपुर सुबह 11 बजे पहुंचेगी। वंदे भारत लखनऊ दोपहर 12:25 बजे आकर 12:30 बजे निकलेगी। दोपहर 2:35 बजे अयोध्या पहुंचेगी।

अयोध्या से दिल्ली पहुंचने का समय

वापसी में ट्रेन नंबर 22425 वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से दोपहर 3:15 बजे निकलेगी। ये लखनऊ शाम 5:15 बजे पहुंचेगी। लखनऊ से वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 5:20 बजे निकलेगी। ट्रेन लखनऊ से कानपूर पहुंचकर शाम को 6:35 बजे निकलेगी। वंदे भारत आनंद विहार रात 11:40 बजे पहुंचेगी।

ये रहेगा किराया

वंदे भारत एक्सप्रेस में आनंद विहार से अयोध्या का चेयर कार का किराया 1625 रुपए और एक्जीक्यूटिव चेयरकार 2965 रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *