Tuesday, 22 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले में नया मोड़, दिल्ली कोर्ट ने मजिस्ट्रेट का आदेश किया रद्द OnePlus 16 का डिजाइन और कलर हुआ रिवील, 1TB स्टोरेज और 165Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये फीचर्स इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन की तैयारी, जानिए किन देशों में हिजाब और फेस-कवरिंग पर हैं अलग-अलग पाबंदियां Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को पहला पदक; 700 ग्राम ने रोका गोल्ड का रास्ता Asian Games 2026: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का दबदबा, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले में नया मोड़, दिल्ली कोर्ट ने मजिस्ट्रेट का आदेश किया रद्द OnePlus 16 का डिजाइन और कलर हुआ रिवील, 1TB स्टोरेज और 165Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये फीचर्स इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन की तैयारी, जानिए किन देशों में हिजाब और फेस-कवरिंग पर हैं अलग-अलग पाबंदियां Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को पहला पदक; 700 ग्राम ने रोका गोल्ड का रास्ता Asian Games 2026: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का दबदबा, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश

फिल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ का हुआ पोस्टर लॉन्च, 13 अक्टूबर को होगी रिलीज

नई दिल्ली।

प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस SRG फिल्म्स इंटरनेशनल ने अपनी एक और उम्दा फिल्म ‘हम तुम्हें चाहतें हैं’ के रिलीज का ऐलान एक पोस्टर लॉन्च के माध्यम से कर दिया है।‌ इसमें कोई दो राय नहीं है कि उम्दा कलाकारों के साथ बनाई गई और बढ़िया संगीत से सजी यह फिल्म तमाम दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगी।

गोविंद बंसल और रीमा लहिड़ी द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ एक ऐसी फिल्म है जो बेहतरीन कहानी को दर्शकों के सामने पेश करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। राजन लायलपुरी के बेहतरीन निर्देशन से‌ सजी यह फिल्म‌ दर्शकों को एक ऐसे रोमांचक सफर पर ले जाएगी, जिसे वो कभी भुला नहीं पाएंगे।

तमा‌म सितारों से सजी इस फिल्म के जरिए जनमेजाया सिंह अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म‌ में रितुपर्णा सेनगुप्ता, गोविंद नामदेव, अनूप जलोटा, राजपाल यादव, जाकिर हुसैन, अनुस्मृति सरकार, अरुण बक्शी, सुरेंद्र पाल, टीना घई, अनिल नागरथ, कौशल शाह, संगीता सिंह और हितेश सम्पाल जैसे उम्दा कलाकार भी फिल्म में अपने अभिनय से चार चांद लगाते नजर आएंगे जो दर्शकों का निश्चित तौर पर दिल जीत लेंगे।

फिल्म के संगीत को सुमधुर अंदाज़ में दिवगंत बप्पी लहिड़ी ने संगीतबद्ध किया है जबकि रीमा लहिड़ी ने एसोसिएट म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर फिल्म के संगीत पर काम किया है। फिल्म में सशक्त ढंग से पार्श्व संगीत देने की जिम्मेदारी बाप्पा बी. लहिड़ी ने बखूबी निभाई है। इस फिल्म के अर्थपूर्ण और दिल को छू लेने वाले गीतों को फिल्म के लेखक और निर्देशक राजन लायलपुरी ने लिखा है। इस फिल्म में एक से बढ़कर एक गायकों ने तमाम गानों को अपनी आवाजों से संवारा है जिनमें बप्पी लहिड़ी, शान, रेगो बी, पलक मुच्छाल, अलका याग्निक, सना अजीज़ और अनूप जलोटा जैसे गायकों का शुमार है। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के संगीत को ‘सारेगामा’ द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।

गोविंद बंसल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं फिल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ को दुनिया को दिखलाने को लेकर बड़ा बेकरार हूं। हमने इस फिल्म को कड़ी मेहनत और शिद्दत के साथ बनाया है और हमें उम्मीद है कि हमारी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।”

रीमा लहिड़ी कहती हैं, “यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। इस फिल्म को पर्दे पर जीवंत करने का मेरा सफर काफी रोमांचक रहा है। मुझे पूरा यकीन है कि दर्शक भी इस फिल्म से खास तरह का जुड़ाव महूसस करेंगे। हमारी टीम ने इस फिल्म को लेकर जो मेहनत की है, वो पर्दे पर साफ तौर पर नज़र आती है। हम सभी ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने को लेकर बहुत ही उत्सुक हैं।”

फिल्म ‘हम तुम्हें चाहतें हैं’ के लेखक और निर्देशक राजन लायलपुरी ने कहा, “एक लेखक और निर्देशक के तौर पर मैंने यह फिल्म दिल से बनाई है और इस फिल्म में दर्शकों को मेरी आत्मा का अक्स दिखाई देगा। इस फिल्म की कहानी दुनिया भर में प्रचलित प्रेम व नियती के विश्वास पर‌ आधारित है। मैं इस फिल्म को बड़े पर्दे पर जीवंत होते हुए देख‌ने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से इस फिल्म ने मेरे दिल को छुआ है, उसी तरह से यह फिल्म आप सबको भी उतनी पसंद आएगी।”

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।