Thursday, 01 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन राहुल भट्ट ने 2002 के रणवीर शौरी विवाद पर जताया अफसोस, बोले- मैंने कानून हाथ में लेकर गलत किया NICE Road Row: एच.डी. कुमारस्वामी ने डी.के. शिवकुमार पर लगाए ₹3 लाख करोड़ की कथित अनियमितता के आरोप, जानिए पूरा मामला अखिलेश यादव ने चला बड़ा दांव! अंबानी-भाजपा के करीबी धनराज नाथवानी को सपा ने दिया राज्यसभा का टिकट ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन राहुल भट्ट ने 2002 के रणवीर शौरी विवाद पर जताया अफसोस, बोले- मैंने कानून हाथ में लेकर गलत किया NICE Road Row: एच.डी. कुमारस्वामी ने डी.के. शिवकुमार पर लगाए ₹3 लाख करोड़ की कथित अनियमितता के आरोप, जानिए पूरा मामला अखिलेश यादव ने चला बड़ा दांव! अंबानी-भाजपा के करीबी धनराज नाथवानी को सपा ने दिया राज्यसभा का टिकट

क्यों सीएम अशोक गहलोत को दे देना चाहिए इस्तीफा, ‘संकल्प यात्रा’ में भरतपुर पहुंचे आकाश आनंद ने बताई इसके पीछे की ये वजह

राजस्थान।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के आव्हान पर धौलपुर से प्रारंभ हुई सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा शनिवार को 10 बजे भरतपुर से शुरू होकर, कुम्हेर, डीग, सीकरी होते हुए (बांदीकुई) दौसा पहुँची।

विशाल जनसभा को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद जी ने कहा कि बहन- बेटियों को सुरक्षा देने में असक्षम मुख्यमंत्री को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश के नौजवानों को मन की बात की नहीं, बल्कि काम की बात की जरूरत है। तो वहीं राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम जी ने मेव समाज की बात करते हुए कहा कि अगर सभी एक हो जाये तो इस बार राजस्थान में बसपा का परचम फहराने से कोई रोक नहीं सकता। मेव समाज को बसपा के साथ आना ही पडेगा।

वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अशोक सिध्दार्थ जी ने बहुजन समाज का अव्हान किया की बहुजन समाज अगर एक हो जाये तो किसी भी सत्ता पलट सकती है। और इस बार राजस्थान में बहुजन समाज ने ये मन बना लिया है। यात्रा के भरतपुर पहुंचने पर जिले में बैंडबाजों के साथ अगुवानी की गई।

संकल्प यात्रा में शामिल पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का जोशीले अंदाज में स्वागत-सम्मान किया. आकाश आनंद के नेतृत्व में हजारों की संख्या में महिला- पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सभा में ज़िला अध्यक्ष मूलचंद उसरारा, बसपा प्रत्याशी खुर्शीद खां, ज़िला प्रभारी राम किशोर भटपुरा, ज़िला प्रभारी ईश्वरी बैहज, ज़िला महासचिव विजय राय, विधानसभा अध्यक्ष रमेश खेड़ा, विधानसभा उपाध्यक्ष हरीश चंद्र खेस्ती, ज़िला अध्यक्ष भरतपुर मोती सिंह पार्षद एवं दीनबंधु मौजूद रहे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।