Thursday, 01 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन राहुल भट्ट ने 2002 के रणवीर शौरी विवाद पर जताया अफसोस, बोले- मैंने कानून हाथ में लेकर गलत किया NICE Road Row: एच.डी. कुमारस्वामी ने डी.के. शिवकुमार पर लगाए ₹3 लाख करोड़ की कथित अनियमितता के आरोप, जानिए पूरा मामला अखिलेश यादव ने चला बड़ा दांव! अंबानी-भाजपा के करीबी धनराज नाथवानी को सपा ने दिया राज्यसभा का टिकट भारत में हुई Apple Pay की एंट्री! Axis Bank के Visa-Mastercard से होगी शुरुआत; जानिए UPI से कितना अलग INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन राहुल भट्ट ने 2002 के रणवीर शौरी विवाद पर जताया अफसोस, बोले- मैंने कानून हाथ में लेकर गलत किया NICE Road Row: एच.डी. कुमारस्वामी ने डी.के. शिवकुमार पर लगाए ₹3 लाख करोड़ की कथित अनियमितता के आरोप, जानिए पूरा मामला अखिलेश यादव ने चला बड़ा दांव! अंबानी-भाजपा के करीबी धनराज नाथवानी को सपा ने दिया राज्यसभा का टिकट भारत में हुई Apple Pay की एंट्री! Axis Bank के Visa-Mastercard से होगी शुरुआत; जानिए UPI से कितना अलग

भारत के इस एयरपोर्ट में 8 साल से खड़ा है दूसरे देश का विमान, पार्किंग चार्ज हो गया 3.25 करोड़

नई दिल्ली।

छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में आपातकाल के दौरान उतारे गए बांग्लादेशी विमान को यहां से सात अगस्त को आठ वर्ष पूरे हो गए हैं। इन आठ वर्षों में विमान का किराया लगभग सवा तीन करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। रायपुर विमानतल अथारिटी की ओर से इस विमान की नीलामी की तैयारी की जा रही है। विमानतल अथॉरिटी ने बांग्लादेशी कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। नीलामी के लिए कंपनी के जवाब का इंतजार है। वहीं विमानतल अथारिटी की ओर से अपने कानूनी सलाहकारों से इस संबंध में चर्चा की जा रही है। रायपुर विमानतल के निदेशक प्रवीण जैन ने बताया कि बांग्लादेशी कंपनी का जवाब आते ही नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सात अगस्त 2015 को बड़ी आपात स्थिति में ढाका से मस्कट जा रहे एमडी 83 विमान में खराबी की वजह से उसकी लैंडिंग रायपुर विमानतल में करवाई गई थी, जिसमें 173 यात्री शामिल थे। इसके बाद यात्रीगण को दूसरे विमान से भेज दिया गया था। इस घटना के बाद से वह बांग्लादेशी विमान रायपुर विमानतल में खड़ा है और अब उसकी नीलामी की तैयारी की जा रही है। 2019 में बांग्लादेशी विमानन कंपनी के विशेषज्ञों की ओर से रायपुर विमानतल पहुंचने के बाद उन्होंने इस विमान को 300 मीटर खिसकाया था। उन विशेषज्ञों ने यह भी बताया था कि विमान को जल्द से जल्द ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

2015 से लेकर अब तक, रायपुर विमानतल अथॉरिटी ने बांग्लादेशी कंपनी को 70 से अधिक बार पत्र और ईमेल लिखे हैं। इस बार उन्होंने नीलामी के संदर्भ में बांग्लादेशी कंपनी को नोटिस जारी किया है और वर्तमान में कंपनी के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।