Sunday, 28 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
US Iraq War: जब अमेरिका ने इराक की सत्ता वापस लौटाई, लेकिन इस सबके बावजूद इराक को करना पड़ा लंबा संघर्ष इन्दिरा आईवीएफ ने नवरंगपुरा में शुरू किया अहमदाबाद का नया अत्याधुनिक फर्टिलिटी सेंटर Dale Steyn Turns 43: वह तेज़ गेंदबाज जिसकी दहाड़ से कांपते थे बल्लेबाज़, रफ्तार और आक्रामकता की नई परिभाषा लिखने वाले खिलाड़ी White Collar Crime: सूट-बूट पहनने वाले अपराधी, जो बगैर बंदूक और गोली के करते हैं अरबों का नुकसान MERI ने फैकल्टी के लिए एआई और उभरती नई तकनीकों पर अध्ययन एवं प्रस्तुति कार्यक्रम आयोजित किया, भविष्य की तकनीकों पर हुआ व्यापक विमर्श क्या हार्दिक पंड्या ने कर ली दूसरी शादी? माहीका शर्मा के साथ वायरल हो रही तस्वीरों ने मचाया बवाल Maharashtra TET Paper Leak: परीक्षा से 24 घंटे पहले लीक हुआ पेपर, लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य फिर अधर में जब इंग्लैंड के सट्टेबाजों की 5000-1 की भविष्यवाणी हुई गलत, फुटबॉल इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर की कहानी US Iraq War: जब अमेरिका ने इराक की सत्ता वापस लौटाई, लेकिन इस सबके बावजूद इराक को करना पड़ा लंबा संघर्ष इन्दिरा आईवीएफ ने नवरंगपुरा में शुरू किया अहमदाबाद का नया अत्याधुनिक फर्टिलिटी सेंटर Dale Steyn Turns 43: वह तेज़ गेंदबाज जिसकी दहाड़ से कांपते थे बल्लेबाज़, रफ्तार और आक्रामकता की नई परिभाषा लिखने वाले खिलाड़ी White Collar Crime: सूट-बूट पहनने वाले अपराधी, जो बगैर बंदूक और गोली के करते हैं अरबों का नुकसान MERI ने फैकल्टी के लिए एआई और उभरती नई तकनीकों पर अध्ययन एवं प्रस्तुति कार्यक्रम आयोजित किया, भविष्य की तकनीकों पर हुआ व्यापक विमर्श क्या हार्दिक पंड्या ने कर ली दूसरी शादी? माहीका शर्मा के साथ वायरल हो रही तस्वीरों ने मचाया बवाल Maharashtra TET Paper Leak: परीक्षा से 24 घंटे पहले लीक हुआ पेपर, लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य फिर अधर में जब इंग्लैंड के सट्टेबाजों की 5000-1 की भविष्यवाणी हुई गलत, फुटबॉल इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर की कहानी

इन्दिरा आईवीएफ ने नवरंगपुरा में शुरू किया अहमदाबाद का नया अत्याधुनिक फर्टिलिटी सेंटर

अहमदाबाद:भारत की अग्रणी फर्टिलिटी केयर संस्थाओं में शामिल इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने अहमदाबाद स्थित अपने सेंटर को नवरंगपुरा के अधिक विशाल और अत्याधुनिक परिसर में स्थानांतरित किया है। यह बदलाव शहर में एक दशक से सफलतापूर्वक सेवाएं देने के साथ-साथ गुजरात में संगठित और तकनीक-आधारित फर्टिलिटी केयर को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। खास बात यह है कि यह विस्तार ऐसे समय में हुआ है जब इन्दिरा आईवीएफ ने देशभर में अपने नेटवर्क के माध्यम से 2 लाख से अधिक सफल गर्भधारण का महत्वपूर्ण आंकड़ा पार किया है।

नया सेंटर दूसरी मंजिल, द मेडेरसिया वन, कॉमर्स सिक्स रोड्स के पास, नवरंगपुरा के अहमदाबाद में शुरू किया जा रहा है। यहां फर्टिलिटी संबंधी सभी जांच और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सेवाएं उपलब्ध होंगी, जो इन्दिरा आईवीएफ के स्टेण्डर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल और आधुनिक लैब सिस्टम के साथ संचालित की जाएगी।

इस सेंटर के उद्घाटन समारोह में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल नायक और आईएमए गुजरात राज्य अध्यक्ष डॉ. अनिल पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में सानिध्य प्राप्त हुआ। साथ ही आईएमए अहमदाबाद के अध्यक्ष डॉ. जिग्नेश शाह और अहमदाबाद ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. मुंजल पंड्या विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इन्दिरा आईवीएफ नवरंगपुरा, अहमदाबाद के सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. पार्थ डी. जोशी सहित इन्दिरा आईवीएफ के सीनियर प्रतिनिधि और मेडिकल प्रोफेशनल्स भी मौजूद रहे।

इन्दिरा आईवीएफ लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि पिछले एक दशक में अहमदाबाद, इन्दिरा आईवीएफ की यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। जैसे-जैसे रिप्रोडक्टिव हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, यह आवश्यक है कि फर्टिलिटी सेवाएं सुलभ हों और उन्हें उचित क्लिनिकल प्रक्रियाओं का समर्थन प्राप्त हो। बड़े और आधुनिक सेंटर में ट्रांसफर, इस क्षेत्र में फर्टिलिटी केयर को मजबूत करने और माता-पिता बनने की इच्छा रखने वाले दम्पतियों को सहयोग देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल नायक ने कहा कि निःसंतानता इलाज आज के समय में स्वास्थ्य सेवाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। बढ़ती जागरूकता के कारण अधिक लोग समय पर चिकित्सा परामर्श ले रहे हैं। अनुभवी चिकित्सा टीम और व्यवस्थित उपचार प्रोटोकाॅल वाले सेंटर्स मरीजों को उनकी फर्टिलिटी जर्नी में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर सकते हैं।

आईएमए गुजरात के राज्य अध्यक्ष डॉ. अनिल पटेल ने कहा कि रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर की बढ़ती मांग इस क्षेत्र में सुलभ और आर्गेनाईज्ड फर्टिलिटी सर्विसेज की आवश्यकता को प्रदर्शित करती है। इस दिशा में हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से परामर्श, जांच और उपचार तक पहुंच बेहतर होती है, जिससे मरीज अपने रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़े निर्णय सोच-समझकर ले सकते हैं।

आईएमए अहमदाबाद के अध्यक्ष डॉ. जिग्नेश शाह ने कहा कि जागरूकता और समय पर जांच, फर्टिलिटी संबंधी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शहर में व्यापक फर्टिलिटी सेवाओं की उपलब्धता से मरीजों को सही समय पर आवश्यक मार्गदर्शन और उपचार प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

अहमदाबाद ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. मुंजल पंड्या ने कहा कि रिप्रोडक्टिव मेडिसीन के क्षेत्र में डायग्नोस्टिक, उपचार और पेशेंट केयर के तरीकों में लगातार प्रगति हो रही है। समर्पित केंद्रों के माध्यम से सेवाओं का विस्तार अधिक से अधिक मरीजों को आवश्यक चिकित्सा मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

इन्दिरा आईवीएफ नवरंगपुरा, अहमदाबाद के सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. पार्थ डी. जोशी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में हमें अहमदाबाद और आसपास के क्षेत्रों के अनेक दंपत्तियों और व्यक्तियों की सहायता करने का अवसर मिला है। इस नए परिसर में ट्रांसफर हमें एक ऐसे वातावरण में विस्तृत फर्टिलिटी सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाएगा, जहां मरीजों की सुविधा, क्लिनिकल दक्षता और एक ही छत के नीचे व्यापक उपचार सेवाओं का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।

इस रिलाॅकेशन के साथ इन्दिरा आईवीएफ गुजरात में अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर रहा है तथा फर्टिलिटी केयर सेवाओं की पहुंच का विस्तार कर रहा है। इन्दिरा आईवीएफ अहमदाबाद हाॅस्पिटल पुरुष और महिला दोनों प्रकार की निःसंतानता से संबंधित समस्याओं के लिए विभिन्न फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज प्रदान करेगा, जिन्हें स्टेण्डर्ड लैब प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकार्ड्स और पेशेंट सेफ्टी सिस्टम का सहयोग प्राप्त होगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।