Friday, 25 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
तमिलनाडु के एक स्कूल के नाश्ते में निकली छिपकली, 36 छात्र हुए अस्पताल में भर्ती अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘Real Kashmir Football Club’ का जलवा, Emmy Awards के लिए नॉमिनेट हुई सिरीज Nikon Z5IIC Announced: 15 सीन मोड्स और फिश डिटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस, फुल-फ्रेम कैमरा अब होगा पहले से और भी आसान CEC ज्ञानेश कुमार पर अवमानना कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की कथित अनदेखी का आरोप CSK पर फिर मंडराए फिक्सिंग के बादल, प्लेइंग XI लीक से लेकर कथित सट्टेबाजी नेटवर्क तक जानिए पूरा मामला बिहार में सिंगल विंडो पोर्टल लॉन्च, 9 विभागों की 62 सेवाएं एक मंच पर अमेरिका में कल होगा ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट, वॉशिंगटन में जुटेंगे प्रमुख वैश्विक प्रतिनिधि हरियाणा के एक गांव ने लव-मैरिज पर लगाई रोक, सामाजिक बहिष्कार की धमकी से उठते कानून और अधिकारों पर सवाल तमिलनाडु के एक स्कूल के नाश्ते में निकली छिपकली, 36 छात्र हुए अस्पताल में भर्ती अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘Real Kashmir Football Club’ का जलवा, Emmy Awards के लिए नॉमिनेट हुई सिरीज Nikon Z5IIC Announced: 15 सीन मोड्स और फिश डिटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस, फुल-फ्रेम कैमरा अब होगा पहले से और भी आसान CEC ज्ञानेश कुमार पर अवमानना कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की कथित अनदेखी का आरोप CSK पर फिर मंडराए फिक्सिंग के बादल, प्लेइंग XI लीक से लेकर कथित सट्टेबाजी नेटवर्क तक जानिए पूरा मामला बिहार में सिंगल विंडो पोर्टल लॉन्च, 9 विभागों की 62 सेवाएं एक मंच पर अमेरिका में कल होगा ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट, वॉशिंगटन में जुटेंगे प्रमुख वैश्विक प्रतिनिधि हरियाणा के एक गांव ने लव-मैरिज पर लगाई रोक, सामाजिक बहिष्कार की धमकी से उठते कानून और अधिकारों पर सवाल

PM Modi Italy Visit : इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने किया पीएम मोदी का स्वागत, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुआ विचार

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इटली में गर्मजोशी से स्वागत किया। पांच देशों की यात्रा पर निकले पीएम मोदी अंतिम चरण के लिए मंगलवार को इटली पहुंचे। दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

पांच देशों की यात्रा पर निकले पीएम मोदी मंगलवार को जब इटली पहुंचे तो वहां उनका स्वागत बड़े ही गर्मजोशी से किया गया। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ ली हुई सेल्फी एक्स पर शेयर करते हुए उनका स्वागत किया। मेलोनी ने एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “मेरे दोस्त, आपका रोम में स्वागत है”।

इटली में पीएम मोदी का भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब रोम के होटल पहुंचे, तब वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत में लोग तिरंगा लेकर होटल पहुंचे। पीएम मोदी ने भी वहां उपस्थित लोगों का स्वागत किया, लोगों से मिले और बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिया। उनके स्वागत में इटली के स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और क्लासिकल संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया।

पीएम मोदी ने भी इस पर खुशी जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा कि, “मैं रोम पहुंच गया हूं। राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला और पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ कई अहम विषयों पर चर्चा करुंगा”। उन्होंने आगे लिखा कि, “चर्चा के दौरान भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC) पर बात होगी”। साथ ही मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय का दौरा करने की भी बात लिखी।

इन अहम विषयों पर हुई चर्चा
आपको बता दें कि पीएम मोदी के इटली दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और इटली के बीच सहयोग को मजबूती प्रदान करना है। दोनों नेताओं ने माना कि भारत और इटली के बीच रिश्ते निर्णायक चरण पर पहुंच चुके हैं। इस मुलाकात में रणनीतिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, व्यापार, डेटा,प्रौद्योगिकी जैसे जरूरी विषयों पर चर्चा हुई है।
दोनों देशों के बीच 2029 तक रक्षा, मशीनरी, स्वच्छ ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स, पर्यटन, वस्त्र आदि जैसे क्षेत्रों पर 20 अरब यूरो के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य निर्धारित किया है। साथ ही दोनों देशों के नेताओं ने अपनी चर्चा के केंद्र में एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, डिजिटल अवसंरचना को भी शामिल किया है।

2023 से अब तक दोनों की 8वीं मुलाकात
विदेश मंत्रालय के अनुसार, 2023 के बाद से लेकर अब तक पीएम मोदी और इटली की पीएम मेलोनी के बीच यह आठवी मुलाकात है। मार्च 2023 के मेलोनी के भारत दौरे और जी-20 शिखर सम्मेलन में उनकी उपस्थिति ने दोनों देशों के बीच के राजनीतिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने का काम किया।

ये भी पढ़ें :- हड़ताल पर कोर्ट सख्त: दिल्ली की अदालतों में वकीलों की नो-एंट्री पर जज नाराज, समय बर्बाद करने पर लगाया 30 हजार तक का जुर्माना

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।