Sunday, 01 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
1 November History: भाषा से लेकर क्षेत्रीय पहचान तक, जानें भारत के इन 7 राज्यों के गठन की कहानी Lava ने दी बड़ी चेतावनी! 15 नवंबर से पहले खरीद लें स्मार्टफोन, वरना हो सकता है भारी नुकसान MERI कॉलेज में ‘पिक्सल्स विद पर्पज’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें Bihar Teachers Dress Code: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक अब नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट, शिक्षा विभाग ने दिए ड्रेस कोड के सख्त आदेश RIP Sanjay Gupta: 57 साल की उम्र में निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों से बनाई अपनी अलग पहचान ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, भारत के स्वदेशी ‘नाविक’ नेविगेशन सिस्टम को मिली मजबूती मंगलमई बना फिल्म ‘रामायण’ का आधिकारिक दीया ऑयल पार्टनर 1 November History: भाषा से लेकर क्षेत्रीय पहचान तक, जानें भारत के इन 7 राज्यों के गठन की कहानी Lava ने दी बड़ी चेतावनी! 15 नवंबर से पहले खरीद लें स्मार्टफोन, वरना हो सकता है भारी नुकसान MERI कॉलेज में ‘पिक्सल्स विद पर्पज’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें Bihar Teachers Dress Code: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक अब नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट, शिक्षा विभाग ने दिए ड्रेस कोड के सख्त आदेश RIP Sanjay Gupta: 57 साल की उम्र में निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों से बनाई अपनी अलग पहचान ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, भारत के स्वदेशी ‘नाविक’ नेविगेशन सिस्टम को मिली मजबूती मंगलमई बना फिल्म ‘रामायण’ का आधिकारिक दीया ऑयल पार्टनर

26वां केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद : अमित शाह करेंगे बैठक की अध्यक्षता, 19 मई को होगी इन चार राज्यों के बीच चर्चा

19 मई को बस्तर में होने वाली Central Zonal Council बैठक में Amit Shah शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली समेत अहम मुद्दों पर 4 राज्यों संग करेंगे चर्चा

19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) के 26वें संस्करण का आयोजन होने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस आयोजन की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ, शहरी विकास, बिजली आपूर्ति आदि जैसे कई मुद्दों पर राज्यों के बीच विचार करना है।

बैठक में ये चार राज्य शामिल

Central Zonal Council में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य को शामिल किया गया है। इस बैठक के अंतर्गत इन राज्यों से जुड़े महत्तवपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा होने की उम्मीद है।

तमाम मुद्दे होंगे चर्चा के केंद्र में

मूल रूप से इस बैठक का अहम उद्देश्य राज्यों के बीच समन्वय स्थापित करना है ताकि शिक्षा, स्वास्थ, शहरी विकास, बिजली आपूर्ति, सहकारिता जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बेहतर बनाया जा सके। साथ ही इसमें महिलाओं और बच्चों के खिलाफ तेजी से बढ़ रहे अपराधों की तुरंत जांच कर उनका जल्द निपटारा करना भी शामिल है ताकि जन कल्याण और जनता की सुरक्षा के क्षेत्रों बेहतरी लाई जा सके।

कई मंत्री भी होंगे शामिल

इस बैठक में सभी सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्री समेत प्रत्येक राज्य से दो वरिष्ठ मंत्री शामिल रहेंगे। साथ ही सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से किये जा रहे इस बैठक का आयोजन गृह मंत्रालय के अंतर-राज्यीय परिषद के अंतर्गत किया जा रहा है। सदस्य राज्यों में से, एक वर्ष की अवधि के लिए, किसी भी राज्य के एक मुख्यमंत्री को रोटेशन के आधार पर बारी-बारी से काउंसिल के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अवसर मिलता है। इसके बाद राज्यपाल, संबंधित राज्य सरकार के दो मंत्रियों को परिषद के रूप में नामित करता है।

Central Zonal Council की पिछली बैठक 24 जून, 2025 को वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में आयोजित की गई थी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।