Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी

Rahul Gandhi ने PM Modi पर निशाना साधा, प्रधानमंत्री की ‘सात अपील’ को बताया सरकार की नाकामी

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने सोमवार (11 मई) को Pm Modi की जनता से किए गए सात अपील को मोदी सरकार के सबसे बड़ी नाकामी बताते हुए इसकी आलोचना की है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए उनकी दी गई 7 अपीलों की आलोचला करते हुए इसे सरकार की विफलता बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में भाजपा सरकार ने देश को इस स्थिति में ला खड़ा कर दिया है कि अब मोदी जी को सार्वजनिक मंचों से यह बताना पड़ रहा है कि देश की जनता को क्या खाना है और क्या नहीं।

यह भी पढ़े: La Liga 2026: एफसी बार्सीलोना ने लगातार दूसरी बार जीता ला लीगा खिताब, रियल मैड्रिड को 2-0 से हराया

पीएम मोदी को कहा ‘काम्प्रोमाइज्ड पीएम’

Rahul Gandhi ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘कल पीएम मोदी ने जनता से 7 अपील किए हैं। इन अपीलों में उन्होंने पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थों के कम उपयोग, सोना न खरीदने, विदेश न जाने, मेट्रो से यात्रा करने और घर से काम करने की बात कही है। पीएम मोदी की ये अपील सरकार का उपदेश नहीं बल्कि उनके नाकामी के सबूत दे रहा है’।

आगे उन्होंने लिखा कि, ‘पिछले 12 सालों से जो सरकार खुद के सशक्त होने के दावे करती आ रही थी, आज उसी सरकार के मुखिया को सार्वजनिक मंचों से ये बताना पड़ रहा है कि देश की जनता क्या खाए और क्या न खाए, क्या खरीदे और क्या न खरीदे। पीएम मोदी हमेशा अपनी जिम्मेदारियों का बोज देश की जनता पर डालकर बच निकलने का काम करते हैं’।

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट पर पीएम मोदी की चुप्पी इस बात का सबूत है कि वे एक काम्प्रोमाइज्ड पीएम हैं। देश चलाना अब उनके बस की बात नहीं है।

संजय सिंह ने भी दिया बयान

कांग्रेस के अलावा समूचे विपक्ष की तरफ से भी पीएम मोदी की अपीलों पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। संजय सिंह ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट की वजह मे देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और भारत सरकार के इसपर हल्के रवैये की आलोचना की है।

उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि, ‘इन अपीलों से पीएम मोदी देशभक्ति के नाम पर देश की जनता से बोझ उठाने को कह रहे हैं। प्रिय देशवासियों, चुनाव तक मोदी जी ने आप सबका बोझ उठाया, चुनाव के बाद अब आपकी बारी है। अब देशभक्ति के नाम पर लंबी-लंबी कतारों में लगने को तैयार हो जाइए’।

वीडियो में संजय सिंह ने सरकार के दोहरे मापदंड और पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर भी सवाल उठाए।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।