Thursday, 20 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
जूनियर विश्व स्क्वैश चैंपियन अनाहत सिंह ने बीकानेर हाउस के तीज मेले का किया दौरा खड़गपुर में इन्दिरा आईवीएफ के नए फर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत ₹99 और ₹999 वाली Pricing का राज, क्या सिर्फ ₹1 कम करने से बढ़ जाती है बिक्री? World Photography Day 2026: जब कैमरे में कैद हुआ इंसानी दर्द, जानिए दुनिया की 8 सबसे मार्मिक तस्वीरों की कहानी PM CARES Fund: सरकार ने जारी किए आंकड़े, ₹8,452 करोड़ का फंड जमा! सिर्फ ₹87.85 लाख खर्च करने पर विपक्ष ने घेरा Kolkata Hotel Fire: होटल में लगी आग ने ली 9 की जान, सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल RIP Bill Rasmussen: 24 घंटे स्पोर्ट्स कवरेज की नींव रखने वाले, ESPN के सह-संस्थापक बिल रासमुसेन का 93 साल की उम्र में निधन MERI जनकपुरी ने दो दिवसीय ओरिएंटेशन के साथ 2026 बैच का किया स्वागत जूनियर विश्व स्क्वैश चैंपियन अनाहत सिंह ने बीकानेर हाउस के तीज मेले का किया दौरा खड़गपुर में इन्दिरा आईवीएफ के नए फर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत ₹99 और ₹999 वाली Pricing का राज, क्या सिर्फ ₹1 कम करने से बढ़ जाती है बिक्री? World Photography Day 2026: जब कैमरे में कैद हुआ इंसानी दर्द, जानिए दुनिया की 8 सबसे मार्मिक तस्वीरों की कहानी PM CARES Fund: सरकार ने जारी किए आंकड़े, ₹8,452 करोड़ का फंड जमा! सिर्फ ₹87.85 लाख खर्च करने पर विपक्ष ने घेरा Kolkata Hotel Fire: होटल में लगी आग ने ली 9 की जान, सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल RIP Bill Rasmussen: 24 घंटे स्पोर्ट्स कवरेज की नींव रखने वाले, ESPN के सह-संस्थापक बिल रासमुसेन का 93 साल की उम्र में निधन MERI जनकपुरी ने दो दिवसीय ओरिएंटेशन के साथ 2026 बैच का किया स्वागत

दिल्ली में क्रिकेट का महाकुंभ: 51वीं अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त स्मारक प्रतियोगिता 3 मई से शुरू

एक महीने तक चलेगा क्रिकेट का रोमांच

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

राजधानी दिल्ली एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंगने जा रही है। गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसायटी की ओर से आयोजित 51वीं अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आगाज रविवार, 3 मई से होगा। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट संत लोंगोवाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, मॉरिस नगर में आयोजित किया जाएगा, जहां अगले एक महीने तक क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहेगा।

यह प्रतियोगिता Board of Control for Cricket in India (BCCI) और Delhi & District Cricket Association (DDCA) से मान्यता प्राप्त है, जो इसकी प्रतिष्ठा को और बढ़ाती है। पिछले पांच दशकों से यह टूर्नामेंट देशभर के उभरते और स्थापित क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देता रहा है। प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 3 मई को सुबह 7:30 बजे होगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राकेश पावेरिया मौजूद रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए कई विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे। इनमें खालसा कॉलेज प्राचार्य प्रो. (डॉ.) गुरु मोहिंदर सिंह, पूर्व सचिव डीडीसीए विनोद तिहारा, चैयरमेन किमती स्पोर्ट्स वर्क्स किमती लाल, पवन कुमार गुरदिता, सूरज सोन्धी और ललित तनेजा आदि प्रमुख हैं।

यह प्रतियोगिता महान संत, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी गोस्वामी गणेश दत्त (1889–1959) की स्मृति में आयोजित की जाती है, जिन्होंने समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्टता का संदेश देता है। 3 मई से शुरू होकर 31 मई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर की नामी टीमों के साथ रणजी और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। आयोजकों के मुताबिक, इस बार भी मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धी रहने की उम्मीद है। फाइनल मुकाबला 31 मई को इसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा। पिछले वर्षों में इस टूर्नामेंट ने कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। यही वजह है कि क्रिकेट जगत में इसकी एक अलग पहचान बन चुकी है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।