दिल्ली में टुकड़ों में मिली लड़की की लाश, एक बैग में सिर तो दूसरे में बाकी अंग

नई दिल्ली।

दिल्ली में गीता कॉलोनी से एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला का शव टुकड़ों में बरामद किया गया है। एक बैग में सिर्फ सिर रखा था, बाकी दूसरे बैग में शरीर के बाकी के अंग रखे थे। वहीं कुछ अंग की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

दरअसल, यह मामला दिल्ली के गीता नगर में बने एक फ्लाईओवर का है, जहां से महिला के शव के टुकड़े दो भरे दो बैग में बरामद किए गए हैं। मामले की जांच कर रहे डिप्टी कमिश्नर सागर सिंह कलसी ने बताया कि पुलिस के पास एक स्थानीय युवक ने सुबह करीब 9 बजे कॉल कर इन बैग के बारे में जानकारी दी थी। जब पुलिस ने इन बैग को खोलकर देखा तो उसमें लाश के टुकड़े थे। अभी तक यह पता चल सका है कि यह लाश किसी महिला की है। लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

बता दें कि महिला के बाकी के अंग और सबूत इकट्ठा करने के लिए पुलिस ड्रोन की मदद ले रही है। इलाके में सर्चिंग जारी है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मृतका महिला के कटे अंग को देखकर कहा जा सकता है कि उसकी उम्र 35-40 साल होगी। हालांकि सही जांच करने के लिए पुलिस ने ऑर्थो फोरेंसिक रिपोर्ट करवाई है। जिससे इसकी पुष्टि होगी। वहीं इलाके की पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं घटनास्थल पर जांच के लिए क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *