Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Lava ने दी बड़ी चेतावनी! 15 नवंबर से पहले खरीद लें स्मार्टफोन, वरना हो सकता है भारी नुकसान MERI कॉलेज में ‘पिक्सल्स विद पर्पज’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें Bihar Teachers Dress Code: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक अब नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट, शिक्षा विभाग ने दिए ड्रेस कोड के सख्त आदेश RIP Sanjay Gupta: 57 साल की उम्र में निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों से बनाई अपनी अलग पहचान ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, भारत के स्वदेशी ‘नाविक’ नेविगेशन सिस्टम को मिली मजबूती मंगलमई बना फिल्म ‘रामायण’ का आधिकारिक दीया ऑयल पार्टनर Israel Election Results 2026: किसी को नहीं मिला बहुमत, अरब पार्टियों के समर्थन से तय होगी सरकार! गाजा के लिए क्या हैं इन नतीजों के मायने Lava ने दी बड़ी चेतावनी! 15 नवंबर से पहले खरीद लें स्मार्टफोन, वरना हो सकता है भारी नुकसान MERI कॉलेज में ‘पिक्सल्स विद पर्पज’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें Bihar Teachers Dress Code: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक अब नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट, शिक्षा विभाग ने दिए ड्रेस कोड के सख्त आदेश RIP Sanjay Gupta: 57 साल की उम्र में निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों से बनाई अपनी अलग पहचान ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, भारत के स्वदेशी ‘नाविक’ नेविगेशन सिस्टम को मिली मजबूती मंगलमई बना फिल्म ‘रामायण’ का आधिकारिक दीया ऑयल पार्टनर Israel Election Results 2026: किसी को नहीं मिला बहुमत, अरब पार्टियों के समर्थन से तय होगी सरकार! गाजा के लिए क्या हैं इन नतीजों के मायने

‘The Seven Dogs’ Trailer: 25 साल बाद साथ आए भाई जान और संजू बाबा

‘7 डॉग्स’ ट्रेलर में सलमान खान और संजय दत्त के कैमियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। इंटरनेशनल एक्शन फिल्म 2026 में रिलीज होगी।

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार्स सलमान खान और संजय दत्त एक बार फिर साथ नजर आए हैं, लेकिन इस बार किसी हिंदी फिल्म में नहीं, बल्कि एक इंटरनेशनल एक्शन प्रोजेक्ट में। सऊदी अरब की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘7 डॉग्स’ (The Seven Dogs) का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें दोनों का कैमियो सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है।

हालांकि फिल्म की कहानी उनके इर्द-गिर्द नहीं घूमती, लेकिन ट्रेलर में उनकी मौजूदगी इतनी दमदार है कि कुछ ही सेकंड में पूरा फोकस इन्हीं पर आ जाता है। यही वजह है कि रिलीज होते ही ट्रेलर ट्रेंड करने लगा।

सलमान–संजय की दमदार एंट्री ने छीना ट्रेलर का पूरा फोकस

ट्रेलर की शुरुआत इंटरनेशनल स्टारकास्ट के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस से होती है, जहां ड्रग सिंडिकेट और कानून लागू करने वाली एजेंसियों के बीच जबरदस्त टकराव दिखाया गया है। इसी बीच सलमान खान की एंट्री होती है- सफेद सूट, शांत लेकिन खतरनाक अंदाज और एक वन-लाइनर जो सीधे फैंस के दिल में उतर जाता है।
इसके बाद संजय दत्त का गैंगस्टर लुक सामने आता है-हाथ में गन, पीछे चलती टीम और वही पुराना रौब, जिसने उन्हें सालों से ‘संजू बाबा’ बना रखा है।

इंटरनेशनल टीम और हॉलीवुड टच

‘7 डॉग्स’ को डायरेक्ट कर रहे हैं आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह, जो ‘Bad Boys for Life’ जैसी हॉलीवुड फिल्म बना चुके हैं। यह फिल्म सऊदी-मिस्र को-प्रोडक्शन है, जिसमें मिस्र के बड़े सितारे करीम अब्दल-अजीज और अहमद एज लीड रोल में नजर आएंगे।

हॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेलुची की मौजूदगी फिल्म को और इंटरनेशनल अपील देती है। कहानी ड्रग ट्रैफिकिंग, इंटरपोल और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें ग्लोबल लेवल का एक्शन देखने को मिलेगा।

पुरानी हिट जोड़ी की इंटरनेशनल वापसी ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी को दर्शकों ने ‘साजन’, ‘चल मेरे भाई’ और ‘ये है जलवा’ जैसी फिल्मों में खूब पसंद किया था। करीब ढाई दशक बाद किसी बड़े प्रोजेक्ट में दोनों का साथ आना अपने-आप में बड़ी बात है। हाल ही में वे एक म्यूजिक वीडियो में साथ दिखे थे, लेकिन एक इंटरनेशनल एक्शन फिल्म में उनकी झलक फैंस के लिए सरप्राइज पैकेज बन गई है।

ये भी पढ़े :-बिना बड़े बजट के ‘भाभीजी घर पर हैं!’ ने बड़ी कॉमेडी फिल्मों को दी मात

सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कोई सलमान खान की एंट्री को “पावरफुल” बता रहा है, तो कोई संजय दत्त के गैंगस्टर अवतार को “ओल्ड स्कूल स्वैग” कह रहा है। कई फैंस ने दोनों को एक साथ देखकर लिखा कि यह कैमियो फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट बन गया है।

2026 में रिलीज होगी फिल्म

ट्रेलर को देखते हुए साफ है कि ‘7 डॉग्स’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि बॉलीवुड और इंटरनेशनल सिनेमा के मेल का नया उदाहरण बनने जा रही है। फिल्म 2026 में रिलीज होगी और अगर ट्रेलर का असर कुछ संकेत देता है, तो सलमान खान और संजय दत्त का यह छोटा-सा कैमियो भी लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।