Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

वर्ल्ड कप चैंपियन दीप्ति शर्मा का द्वारका में हुआ भव्य स्वागत, कात्यायनी सोसाइटी में देशभक्ति और गर्व का माहौल

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाली दीप्ति शर्मा के घर लौटने पर द्वारका की कात्यायनी सोसाइटी में हुआ जोशीला स्वागत समारोह।

नई दिल्ली, 5 नवम्बर 2025


आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा जब अपने घर द्वारका लौटीं, तो पूरे इलाके में उत्सव का माहौल देखने को मिला। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर कात्यायनी सोसाइटी के निवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस समारोह का नेतृत्व दिल्ली पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष पारुल सिंह ने किया।

भारत ने 2 नवम्बर को नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला आईसीसी महिला वर्ल्ड कप अपने नाम किया। इस जीत ने न सिर्फ भारतीय क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ा बल्कि हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।

दीप्ति शर्मा ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही संस्करण में 200 से अधिक रन और 20 से अधिक विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी (महिला या पुरुष) बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मैच में उनके दमदार प्रदर्शन के चलते उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी मिला।

इस अवसर पर पारुल सिंह ने कहा,

“दीप्ति शर्मा की यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि हर उस भारतीय की जीत है जो मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति की भावना में विश्वास रखता है। उन्होंने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से कोई भी मंज़िल पाई जा सकती है।”

दीप्ति के स्वागत के दौरान कात्यायनी सोसाइटी देशभक्ति के रंग में रंग गई। लोगों ने फूलों की वर्षा, तालियों की गड़गड़ाहट और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल गुंजा दिया। हर कोई उन्हें नई पीढ़ी की प्रेरणा और भारतीय महिला क्रिकेट की पहचान बताते हुए गौरवान्वित दिखा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।