Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस

दरभंगा में सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ितों से मिले जन सुराज पार्टी प्रत्याशी राकेश मिश्रा, बोले – “यह समय राजनीति का नहीं, मानवता का है”

सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ितों से मिलकर राकेश मिश्रा ने दी मदद का भरोसा, असामाजिक तत्वों की हरकत पर जताई नाराज़गी, कहा – सेवा ही मेरी राजनीति का मूल उद्देश्य है।

दरभंगा, 3 नवंबर 2025:

दरभंगा विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुए घरेलू सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व पुलिस महानिदेशक राकेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया और कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि मानवता निभाने का है।

मिश्रा ने बताया कि जन सुराज पार्टी की पूरी टीम राहत और पुनर्वास कार्यों में सक्रिय रूप से जुटी हुई है। पीड़ितों को चिकित्सा सहायता और आवश्यक सहयोग पहुंचाने का हर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी हमेशा आम जनता के साथ खड़ी है, खासकर संकट के समय।

इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने और भ्रम फैलाने की कोशिश की गई, जिस पर मिश्रा ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। पार्टी ने इसे एक पूर्व नियोजित साज़िश बताया है, जो दरभंगा और मिथिला क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के बढ़ते जनसमर्थन से घबराए विपक्ष की हताशा को दर्शाता है।

राकेश मिश्रा ने कहा, “मैंने जीवनभर समाज की सेवा की है — पहले एक पुलिस अधिकारी के रूप में और अब जनता के प्रतिनिधि के रूप में। ऐसे भड़काऊ प्रयास हमें डरा नहीं सकते। हमारी राजनीति सत्ता की नहीं, सेवा की है।”

उन्होंने आगे कहा, “यह समय राजनीति का नहीं, मानवता का है — और यही मानवता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

मिश्रा ने जनता से अपील की कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करें और 6 नवंबर को ‘स्कूल का बस्ता’ निशान पर मतदान कर दरभंगा को यह संदेश दें कि अब बिहार को डर नहीं, बल्कि विकास और ईमानदारी चाहिए।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।