Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

‘Masti 4’ का टीज़र लॉन्च: रितेश, विवेक और आफताब फिर से मचाएंगे कॉमेडी का धमाल

रितेश, विवेक और आफताब की तिकड़ी के साथ ‘Masti 4’ लौट रही है—चार गुना कॉमेडी, दोस्ती और शरारत का डोज़, नवंबर में दर्शकों को मिलेगा हंसी का धमाका।

कॉमेडी से भरपूर ‘Masti’ फ्रेंचाइज़ी का चौथा पार्ट ‘Masti 4’ आखिरकार सामने आ गया है। मंगलवार को इसका टीज़र रिलीज़ किया गया, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। निर्देशक मिलाप जावेरी इस बार दर्शकों को पहले से भी ज्यादा मस्ती, दोस्ती और पागलपन का मज़ा देने वाले हैं।

टीज़र में दिखा चार गुना धमाल

टीज़र से साफ है कि इस बार कहानी में और भी ज्यादा शरारत और हंसी-ठिठोली का तड़का लगेगा। मेकर्स ने घोषणा करते हुए कहा— “पहले आई थी मस्ती, फिर ग्रैंड मस्ती, फिर ग्रेट ग्रैंड मस्ती और अब आएगी #Mastiii4। इस बार 4x दोस्ती, 4x कॉमेडी और 4x शैतानी।”

फिल्म 21 नवंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

यह भी पढ़े: Box Office Report: ‘Jolly LLB 3’ ने मारी बाजी, ‘निशानची’ और ‘अजेय’ रहीं पीछे

Masti गैंग की वापसी

एक बार फिर दर्शकों को कॉमेडी का मज़ा देने के लिए लौट रही है Masti गैंग—रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी। इनके साथ इस बार श्रेया शर्मा, रूही सिंह और एलनाज नोरौजी भी अहम किरदारों में नजर आएंगी।

2004 से अब तक का सफर

‘Masti’ की शुरुआत 2004 में निर्देशक इंद्र कुमार ने की थी, जिसमें अजय देवगन से लेकर जेनेलिया डिसूज़ा तक कई सितारों ने काम किया। इसके बाद ‘ग्रैंड Masti’ और ‘ग्रेट ग्रैंड Masti’ आईं और दर्शकों ने हर बार इस फ्रेंचाइज़ी को भरपूर प्यार दिया।

भव्य स्तर पर बनी फिल्म

‘Masti 4’ को जी स्टूडियोज और वेवबैंड प्रोडक्शन ने मिलकर मारुति इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ तैयार किया है। निर्माता टीम में ए. झुनझुनवाला, शिखा करण अहलूवालिया, इंद्र कुमार, अशोक ठाकेरिया, शोभा कपूर, एकता कपूर और उमेश बंसल जैसे बड़े नाम जुड़े हैं।

इस बार ‘Masti 4’ दर्शकों के लिए कॉमेडी और दोस्ती का नया पैकेज लेकर आ रही है, जो बड़े पर्दे पर हंसी का तूफान मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़े: ‘Kantara Chapter 1’ ट्रेलर रिलीज़: ऋषभ शेट्टी ने रोंगटे खड़े कर देने वाली झलक से जीता फैंस का दिल

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।