Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 का समापन, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली पर रहा फोकस

‘काकी मां’ के हेल्दी अचार और सत्तू ने इंटरनेशनल हेल्थ एक्सपो में खींचा ध्यान

नई दिल्ली: भारत मंडपम, प्रगति मैदान के हॉल नंबर-12 में आयोजित 9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो (IHWHE) 2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ। 21 से 23 अगस्त तक चले इस तीन दिवसीय हेल्थ एक्सपो में आयुष, आयुर्वेद, होम्योपैथी, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, न्यूट्रिशन, वेलनेस, मेडिकल टेक्नोलॉजी और स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

आयोजकों के मुताबिक, एक्सपो में 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एग्जिबिटर्स, 10,000 से ज्यादा विजिटर्स, 1,000 से अधिक बायर्स और 150 से ज्यादा विशेषज्ञ वक्ताओं ने हिस्सा लिया। अंतिम दिन आयुष संगोष्ठी में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति पर चर्चा हुई और विभिन्न स्टॉलों पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

पारंपरिक भारतीय खान-पान ने बटोरा लोगों का ध्यान

इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 में आधुनिक हेल्थ और वेलनेस प्रोडक्ट्स के साथ पारंपरिक भारतीय खाद्य उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र रहे। ‘काकी मां’ के स्टॉल पर पारंपरिक तरीके से तैयार किए गए हेल्दी अचार और सत्तू को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला।

‘काकी मां’ के फाउंडर अंशु झा ने बताया कि उनके अचार और सत्तू का उत्पादन बिहार के पटना में पारंपरिक विधि से किया जाता है। अचार में घर पर तैयार मसालों और शुद्ध सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, सत्तू तैयार करने के लिए चने को भिगोकर, सुखाकर और भूनने के बाद पारंपरिक पत्थर की चक्की में पीसा जाता है। उत्पादों की पैकेजिंग में मिथिला पेंटिंग का इस्तेमाल भारतीय लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाता है।

वैज्ञानिक शोध और पारंपरिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 के साथ आयोजित 18वीं आरोग्य संगोष्ठी में एविडेंस-बेस्ड ट्रेडिशनल मेडिसिन, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर, आयुर्वेद, होम्योपैथी, पोषण और समग्र स्वास्थ्य जैसे विषयों पर चर्चा हुई। हेल्थकेयर इनोवेशन समिट, ग्लोबल वेलनेस लीडरशिप फोरम और वेलनेस एंड आयुष लीडरशिप फोरम में डिजिटल हेल्थ, AI आधारित हेल्थकेयर, प्रिवेंटिव मेडिसिन, न्यूट्रिशन, वेलनेस टूरिज्म और आयुष पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।

एक्सपो में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी, मेडिकल टेक्नोलॉजी, न्यूट्रास्यूटिकल्स, ऑर्गेनिक और हर्बल उत्पादों के साथ मेडिकल डिवाइसेज, डिजिटल हेल्थ, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थकेयर स्टार्टअप्स और वेलनेस सेवाओं से जुड़ी तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। उद्घाटन दिवस पर श्रीमती सृजना और श्री विश्वा ने ‘मोक्ष सेवा’ की शुरुआत भी की।

हेल्थ और वेलनेस क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान

समापन दिवस पर आयोजित ‘नमो गंगे ग्लोबल हेल्थ एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ में स्वास्थ्य सेवा, आयुष, वेलनेस, रिसर्च, इनोवेशन और संस्थागत योगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित किया गया।

नमो गंगे ट्रस्ट के चेयरमैन विजय शर्मा ने कहा कि IHWHE 2026 का उद्देश्य हेल्थ और वेलनेस क्षेत्र में ज्ञान, नवाचार, निवेश, व्यापारिक सहयोग और वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने स्वस्थ भारत के लिए आधुनिक और पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के साथ संतुलित पोषण, बेहतर खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली को भी जरूरी बताया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version