Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नमो गंगे ट्रस्ट द्वारा आयोजित 8वां अंतरराष्ट्रीय हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2025 का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। नमो गंगे ट्रस्ट द्वारा आयोजित 8वां अंतरराष्ट्रीय हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2025 शुक्रवार को भव्य रूप से प्रगति मैदान, हॉल नंबर 12 में आरंभ हुआ, जो 13 जुलाई 2025 तक चलेगा। इस आयोजन का उद्घाटन दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता तथा प्रसिद्ध वेलनेस गुरु आचार्य मनीष, संस्थापक, शुद्धि वेलनेस ने संयुक्त रूप से किया।

विजेंद्र गुप्ता ने कहा, नमो गंगे नमस्कार, मैं सबसे पहले नमो गंगे ट्रस्ट को इस भव्य अंतरराष्ट्रीय एक्सपो के सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूँ। यह केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि एक जनकल्याणकारी पहल है, जो समाज को स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने नमो गंगे संस्थान के पिछले 10 वर्षों से आयुष पद्धति, योग, स्वास्थ्य जागरूकता और प्राकृतिक जीवनशैली को बढ़ावा देने के कार्यों की प्रशंसा की।

संस्था के प्रेरणादायक नेतृत्व विजय शर्मा (अध्यक्ष) तथा अवधेश शर्मा, बृजेश शर्मा, वेद प्रिया पांडेय, दिनेश राठौर, रवि मल्ला, विपिन शर्मा और दीपक (ट्रस्टीगण) का उल्लेख करते हुए उन्होंने उनके समर्पण को सराहा। श्री अजय वर्मा (नेशनल कोऑर्डिनेटर) द्वारा इस आयोजन में निभाई गई भूमिका भी सराहनीय रही। उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती, संदीप मारवाह, राजेश मित्तल और आचार्य दीपक जी जैसे मार्गदर्शक संरक्षकों का भी धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा, आज स्वास्थ्य केवल बीमारी से मुक्ति नहीं, बल्कि एक समग्र जीवनशैली बन चुका है। आयुर्वेद, योग, सिद्ध, यूनानी, होम्योपैथी और प्राकृतिक चिकित्सा इसमें प्रमुख भूमिका निभा रही हैं।आयुष मंत्रालय द्वारा इन पारंपरिक विधाओं को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के प्रयासों की भी उन्होंने सराहना की। इसके साथ ही फार्मा एवं हेल्थ इंडस्ट्री के नवाचार और तकनीकी योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया।

दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं — मोहल्ला क्लिनिक, नि:शुल्क जांच व दवाएं, और जागरूकता अभियानों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि ये योजनाएं आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचा रही हैं। अंत में उन्होंने कहा, जहां आरोग्य है, वहां आशा है, और जहां संस्कृति है, वहां समाधान है। आइए, हम सभी मिलकर इस राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाएं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।