Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
WWE की इतिहास बदल देने वाली 7 सबसे बेहतरीन स्टोरीलाइन, जब रिंग में सिर्फ मुकाबले नहीं, बल्कि कहानियां भी लिखी गईं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली सीनियर टीम इंडिया की जर्सी, भावुक हुए युवा बल्लेबाज बोले- ‘जिस सपने के लिए बैट उठाया था, वह सच हो रहा है’ बिहार: जिसने दुनिया को ज्ञान दिया, वही आज पलायन और पिछड़ेपन का प्रतीक क्यों बन गया? International Olympic Day: 132 साल पहले शुरू हुई एक सोच जिसने दुनिया को खेलों के जरिए जोड़ दिया FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल पर नजरें, इंग्लैंड-घाना की कड़ी परीक्षा, जानिए फीफा वर्ल्ड कप में आज के सभी चार मुकाबले गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से WWE की इतिहास बदल देने वाली 7 सबसे बेहतरीन स्टोरीलाइन, जब रिंग में सिर्फ मुकाबले नहीं, बल्कि कहानियां भी लिखी गईं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली सीनियर टीम इंडिया की जर्सी, भावुक हुए युवा बल्लेबाज बोले- ‘जिस सपने के लिए बैट उठाया था, वह सच हो रहा है’ बिहार: जिसने दुनिया को ज्ञान दिया, वही आज पलायन और पिछड़ेपन का प्रतीक क्यों बन गया? International Olympic Day: 132 साल पहले शुरू हुई एक सोच जिसने दुनिया को खेलों के जरिए जोड़ दिया FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल पर नजरें, इंग्लैंड-घाना की कड़ी परीक्षा, जानिए फीफा वर्ल्ड कप में आज के सभी चार मुकाबले गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से

WWE की इतिहास बदल देने वाली 7 सबसे बेहतरीन स्टोरीलाइन, जब रिंग में सिर्फ मुकाबले नहीं, बल्कि कहानियां भी लिखी गईं

आज बात WWE की 7 ऐसी कहानियों की जिन्होंने सिर्फ चैंपियन नहीं बनाए, बल्कि ऐसे अविश्वसनीय पल भी दिए जिन्हें आज भी फैंस याद करते हैं।

नई दिल्ली: WWE को अक्सर लोग केवल एक प्रोफेशनल रेसलिंग कंपनी के रूप में देखते हैं, लेकिन इसकी असली ताकत सिर्फ रिंग के अंदर होने वाले मैचों में नहीं, बल्कि उन कहानियों में छिपी है जो दर्शकों को महीनों और कभी-कभी वर्षों तक बांधे रखती हैं।

एक शानदार स्टोरीलाइन किसी रेसलर को सुपरस्टार बना सकती है, दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ सकती है और कंपनी की प्रसिद्धि में एक अहम योगदान भी दे सकती है।

WWE के इतिहास में कई यादगार फ्यूड और स्टोरीलाइन देखने को मिलीं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी रहीं जिन्होंने पूरे उद्योग की दिशा बदल दी। इन स्टोरीलाइनों में ड्रामा, विश्वासघात, दोस्ती, बदला, सत्ता संघर्ष और अप्रत्याशित मोड़ शामिल थे। यही वजह है कि आज भी प्रशंसक उन्हें याद करते हैं।

आइए WWE इतिहास की 7 सबसे बेहतरीन स्टोरीलाइनों पर नजर डालते हैं।

7) ‘द मैन’ का ऐतिहासिक उदय (2018-2019)

2018 से पहले Becky Lynch WWE की लोकप्रिय महिला रेसलरों में जरूर शामिल थीं, लेकिन उन्हें कभी कंपनी का सबसे बड़ा चेहरा नहीं माना जाता था। हालांकि एक स्टोरीलाइन ने उनकी पूरी पहचान बदल दी।

Summer Slam 2018 में Becky Lynch और Charlotte Flair के बीच SmackDown Women’s Championship मैच हुआ। Charlotte के जीतने के बाद Becky ने उन पर हमला कर दिया।

WWE की योजना Becky को विलेन बनाने की थी, लेकिन दर्शकों ने उल्टा उन्हें हीरो की तरह समर्थन देना शुरू कर दिया। यहीं से “The Man” Becky Lynch का जन्म हुआ।

नवंबर 2018 में Raw और SmackDown के बीच हुए ब्रॉल के दौरान Nia Jax के एक पंच से Becky की नाक टूट गई। खून से लथपथ Becky की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और उनकी लोकप्रियता आसमान छूने लगी।

मुख्य घटनाओं में Survivor Series से उनका बाहर होना, Royal Rumble 2019 जीतना और Ronda Rousey तथा Charlotte Flair के साथ त्रिकोणीय प्रतिद्वंद्विता शामिल रही।

इस कहानी का चरम WrestleMania 35 में आया, जहां पहली बार महिलाओं ने WrestleMania को मेन इवेंट किया। Becky ने Ronda Rousey और Charlotte Flair को हराकर दोनों महिला चैंपियनशिप जीत लीं।

यह सिर्फ एक टाइटल जीत नहीं थी। यह उस रेसलर की जीत थी जिसे दर्शकों ने खुद WWE के शीर्ष पर पहुंचाया।

6) ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन और केन की धमाकेदार एंट्री (1997-1999)

WWE इतिहास में शायद ही कोई डेब्यू Kane जितना यादगार रहा हो। कहानी की शुरुआत Paul Bearer के खुलासों से हुई। उन्होंने दावा किया कि Undertaker का एक सौतेला भाई है, जिसे बचपन में लगी आग में मृत समझ लिया गया था।

Bearer लगातार Undertaker को चेतावनी देते रहे कि Kane वापस आने वाला है। फिर आया Bad Blood 1997। Hell in a Cell मैच में Undertaker और Shawn Michaels लड़ रहे थे, तभी लाल मास्क पहने विशालकाय Kane ने WWE में डेब्यू किया।

उन्होंने सेल का दरवाजा तोड़ा और Undertaker पर Tombstone Piledriver लगा दिया। यह WWE इतिहास के सबसे चर्चित डेब्यू में से एक बन गया।

इसके बाद दोनों भाइयों के बीच दुश्मनी बढ़ती गई। WrestleMania 14 में Undertaker और Kane आमने-सामने आए। महीनों तक Kane ने Undertaker को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया। आग, रहस्य, पारिवारिक विश्वासघात और अलौकिक तत्वों ने इस कहानी को अलग स्तर पर पहुंचा दिया।

बाद में दोनों ने Brothers of Destruction टीम बनाई, लेकिन उनकी शुरुआती प्रतिद्वंद्विता आज भी WWE की सबसे आकर्षक कहानियों में गिनी जाती है।

5) रैंडी सैवेज और हल्क होगन की दुश्मनी (1987-1989)

1980 के दशक में Hulk Hogan WWE का सबसे बड़ा चेहरा थे, जबकि Randy Savage तेजी से लोकप्रिय हो रहे थे। जब दोनों ने हाथ मिलाया तो “The Mega Powers” का जन्म हुआ।

शुरुआत में दोनों की दोस्ती WWE की सबसे लोकप्रिय घटनाओं में से एक थी। लेकिन धीरे-धीरे कहानी में तनाव बढ़ने लगा।

इसका मुख्य कारण थीं Miss Elizabeth, जो Randy Savage की पत्नी और मैनेजर थीं। Savage को लगने लगा कि Hogan उनकी पत्नी पर जरूरत से ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। कई मौकों पर Hogan ने Elizabeth की मदद की, जिससे Savage की शंकाएं बढ़ती गईं।

सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब Savage ने गुस्से में Hogan पर हमला कर दिया। इसी पल “The Mega Powers” का अंत हो गया।

इसके बाद दोनों के बीच व्यक्तिगत दुश्मनी शुरू हुई, जिसने WrestleMania V का रास्ता तैयार किया। इस मैच को उस समय “The Mega Powers Explode” नाम दिया गया था।

दोस्ती, ईर्ष्या, विश्वासघात और अहंकार पर आधारित यह कहानी उस दौर की सबसे सफल स्टोरीलाइनों में शामिल रही।

4) कोडी रोड्स ने अपनी स्टोरी पूरी (2022-2024)

आधुनिक WWE की सबसे भावनात्मक स्टोरीलाइन में Cody Rhodes की यात्रा को शामिल किया जाता है।

जब Cody Rhodes 2022 में WWE लौटे, तो उन्होंने साफ कहा कि उनका मिशन WWE Championship जीतना है। वह चेम्पियनशिप जो उनके पिता Dusty Rhodes कभी नहीं जीत पाए।

Cody का सफर आसान नहीं था। उन्होंने Seth Rollins के साथ शानदार फ्यूड की, गंभीर चोट के बावजूद Hell in a Cell मैच लड़ा और फिर Royal Rumble जीतकर WrestleMania 39 में Roman Reigns को चुनौती दी।

दर्शकों को उम्मीद थी कि Cody वहीं कहानी पूरी कर देंगे। लेकिन WrestleMania 39 में Bloodline के हस्तक्षेप के कारण Roman Reigns जीत गए। यह नतीजा विवादास्पद रहा, लेकिन इसी हार ने कहानी को और बड़ा बना दिया।

अगले एक साल तक Cody ने खुद को फिर से साबित किया। उन्होंने Brock Lesnar जैसे प्रतिद्वंद्वी को हराया, दूसरी बार Royal Rumble जीता और Roman Reigns तक दोबारा पहुंचे।

WrestleMania 40 में WWE ने इस कहानी को सिनेमाई स्तर पर पहुंचा दिया। The Rock, John Cena, Seth Rollins, Solo Sikoa और Undertaker तक इस मुकाबले का हिस्सा बने।

आखिरकार Cody ने Roman Reigns को हराकर Undisputed WWE Championship जीत ली। जब उन्होंने बेल्ट उठाई और अपनी मां को गले लगाया, तब यह केवल एक जीत नहीं थी। यह एक बेटे द्वारा अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करने का क्षण था।

3) ‘यस मूवमेंट’- जिसने डेनियल ब्रायन को शिखर पर पहुंचा दिया (2013-2014)

Daniel Bryan की कहानी WWE इतिहास की सबसे प्रेरणादायक अंडरडॉग कहानियों में से एक है। 2013 में Bryan ने WWE Championship जीत ली थी, लेकिन Triple H ने तुरंत Randy Orton की मदद करके उनका टाइटल छीन लिया। इसके बाद Authority लगातार Bryan को मुख्य इवेंट से दूर रखने की कोशिश करती रही।

लेकिन हर बार जब Bryan को पीछे धकेला गया, दर्शकों का समर्थन और बढ़ता गया। “YES! YES! YES!” के नारे पूरे एरिना में गूंजने लगे। धीरे-धीरे यह केवल एक कैचफ्रेज नहीं रहा, बल्कि एक आंदोलन बन गया।

इस यादगार स्टोरिलाइन के मुख्य क्षणों में Occupy Raw सेगमेंट, Authority के खिलाफ उनका संघर्ष और WrestleMania 30 शामिल हैं।

WrestleMania 30 में Bryan ने पहले Triple H को हराया और फिर Randy Orton तथा Batista के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच जीतकर WWE World Heavyweight Championship अपने नाम की।

जब हजारों दर्शक “YES!” के नारे लगा रहे थे तब Bryan दोनों चैंपियनशिप बेल्ट ऊपर उठाए खड़े थे। यह क्षण WWE इतिहास के सबसे भावुक पलों में से एक बन गया।

2) द ब्लडलाइन सागा (2020-2024)

अगर आधुनिक WWE की सबसे बड़ी कहानी चुननी हो तो अधिकांश प्रशंसक The Bloodline का नाम लेंगे।

2020 में Roman Reigns ने नई पहचान के साथ वापसी की और खुद को “Tribal Chief” घोषित किया। Paul Heyman उनके सलाहकार बने और धीरे-धीरे The Usos उनके साथ जुड़ गए।

शुरुआती दौर में Jey Uso को Roman के सामने झुकने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद Jimmy Uso, Solo Sikoa और बाद में Jacob Fatu जैसे सदस्य इस परिवार का हिस्सा बने।

लेकिन इस कहानी का सबसे यादगार अध्याय Sami Zayn था। Sami ने Bloodline में जगह बनाई और धीरे-धीरे दर्शकों के सबसे पसंदीदा किरदार बन गए।

Royal Rumble 2023 में Roman द्वारा Kevin Owens पर हमला और Sami का Roman के खिलाफ खड़ा होना WWE इतिहास के सबसे बड़े पॉप्स में से एक माना जाता है।

इसके बाद Usos का विद्रोह, Civil War मैच, Solo Sikoa की भूमिका और Cody Rhodes के साथ टकराव ने कहानी को लगातार दिलचस्प बनाए रखा।

चार साल तक चली इस स्टोरीलाइन ने दिखाया कि लंबी अवधि की कहानी भी दर्शकों को लगातार बांधे रख सकती है, अगर उसमें सही किरदार और भावनात्मक गहराई हो।

1) ऑस्टिन बनाम मैकमैहन (1998-1999)

WWE इतिहास की सबसे महान स्टोरीलाइन का दर्जा अक्सर Stone Cold Steve Austin और Vince McMahon की प्रतिद्वंद्विता को दिया जाता है। यह केवल एक रेसलर और बॉस की लड़ाई नहीं थी, बल्कि व्यवस्था के खिलाफ विद्रोह की कहानी थी।

Austin वह कर्मचारी थे जो किसी की नहीं सुनते थे, जबकि Vince McMahon सत्ता का प्रतीक थे। McMahon हर कीमत पर Austin को रोकना चाहते थे, लेकिन Austin हर बार उनका अपमान कर देते थे।

इस फ्यूड में कई ऐतिहासिक पल देखने को मिले। Austin का Vince की Corvette में सीमेंट भर देना, बीयर ट्रक चलाकर रिंग में आना, अस्पताल में McMahon पर हमला करना और बार-बार Authority को चुनौती देना आज भी प्रशंसकों को याद है।

WrestleMania 15 में दोनों आमने-सामने आए और यह फ्यूड Attitude Era की पहचान बन गया। इस कहानी ने WWE को Monday Night Wars के दौरान जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई और Stone Cold Steve Austin को वैश्विक सुपरस्टार बना दिया।

WWE का इतिहास यह साबित करता है कि जब कहानी मजबूत हो, किरदार विश्वसनीय हों और भावनाएं वास्तविक लगें, तब एक साधारण मैच भी इतिहास बन सकता है। यही वजह है कि Austin vs McMahon से लेकर The Bloodline तक की ये कहानियां आज भी प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे महान स्टोरीलाइनों में गिनी जाती हैं।

ये भी पढ़ें :- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली सीनियर टीम इंडिया की जर्सी, भावुक हुए युवा बल्लेबाज बोले- ‘जिस सपने के लिए बैट उठाया था, वह सच हो रहा है’

Home » WWE की इतिहास बदल देने वाली 7 सबसे बेहतरीन स्टोरीलाइन, जब रिंग में सिर्फ मुकाबले नहीं, बल्कि कहानियां भी लिखी गईं
शेयर करें: Facebook X WhatsApp

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version