जब फैंस के चहेते सुपरस्टार्स ने अचानक बदल लिया अपना रंग। John Cena से Seth Rollins तक, जानिए WWE के 7 सबसे शॉकिंग Heel Turns की कहानी।
नई दिल्ली: प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में जीत-हार जितनी महत्वपूर्ण होती है, उतना ही महत्वपूर्ण होता है किरदारों का बदलना। WWE की भाषा में इसे “Heel Turn” कहा जाता है, यानी जब कोई लोकप्रिय बेबीफेस (Hero) अचानक फैंस के खिलाफ जाकर विलेन (Heel) बन जाता है।
कई बार ऐसे पल पूरे करियर को बदल देते हैं और कभी-कभी पूरे उद्योग की दिशा ही बदल जाती है।
WWE के लगभग आठ दशक लंबे इतिहास में सैकड़ों Heel Turns हुए हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने फैंस को स्तब्ध कर दिया। इन पलों ने स्टोरीलाइन को नई दिशा दी, रिकॉर्ड तोड़े और कई सुपरस्टार्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
आइए जानते हैं WWE इतिहास के सात सबसे चौंकाने वाले Heel Turns के बारे में।
7. The Montreal Screwjob: एक मैच जिसने बदल दी WWE
9 नवंबर 1997 को कनाडा के मॉन्ट्रियल में आयोजित Survivor Series 1997 WWE इतिहास के सबसे विवादास्पद पलों में से एक माना जाता है।
उस समय WWF Champion Bret Hart कंपनी छोड़कर WCW जाने वाले थे। उनके और WWE चेयरमैन Vince McMahon के बीच असल जिंदगी में भी संबंध खराब हो चुके थे। Bret Hart नहीं चाहते थे कि अपने गृह देश कनाडा में वह Shawn Michaels के हाथों खिताब हारें।
मेन इवेंट के दौरान Shawn Michaels ने Bret Hart पर Sharpshooter लगाया। अचानक रेफरी Earl Hebner ने मैच खत्म घोषित कर दिया, जबकि Bret Hart ने टैप नहीं किया था। नियम यह कहता है कि जब तक रेस्लर अपने प्रतिद्वंदी के सबमिशन मूव पर टैप या पास आउट न हो जाए, रेफरी मैच को रोक नहीं सकता।
यह घटना बाद में “Montreal Screwjob” के नाम से मशहूर हुई।
इस घटना के बाद Vince ने टीवी पर खुद को एक निर्दयी मालिक के रूप में पेश करना शुरू किया। यहीं से “Mr. McMahon” किरदार का जन्म हुआ। आगे चलकर यह किरदार Attitude Era की सबसे बड़ी सफलता बना और Stone Cold Steve Austin के साथ उनकी लड़ाई ने WWE को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
6. The Barbershop Betrayal: Shawn Michaels का धोखा (1992)
1990 के दशक की शुरुआत में Shawn Michaels और Marty Jannetty की टीम The Rockers WWE की सबसे लोकप्रिय टैग टीमों में से एक थी।
11 जनवरी 1992 को WWF के इंटरव्यू सेगमेंट The Barbershop में दोनों सुपरस्टार दोस्ती की मिसाल पेश करने पहुंचे थे। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि टीम में चल रही गलतफहमियां खत्म हो जाएंगी।
लेकिन अचानक Shawn Michaels ने Marty Jannetty पर हमला कर दिया।
इसके बाद Michaels ने उन्हें पकड़कर सेट की प्रसिद्ध कांच वाली खिड़की से बाहर फेंक दिया। उस समय यह दृश्य दर्शकों के लिए पूरी तरह अप्रत्याशित था।
यही वह पल था जिसने Shawn Michaels को टैग टीम रेसलर से सिंगल्स सुपरस्टार बनने की राह पर आगे बढ़ाया। आगे चलकर वह “The Heartbreak Kid” के नाम से WWE के सबसे महान रेसलरों में शामिल हुए।
आज भी The Barbershop Segment को WWE इतिहास के सबसे आइकॉनिक Heel Turns में गिना जाता है।
5. बेटे का विद्रोह: Dominik ने छोड़ा Rey का साथ (2022)
2022 में Judgment Day स्टेबल WWE की सबसे चर्चित कहानियों में से एक थी। Edge ने इस ग्रुप की शुरुआत की थी, लेकिन बाद में Finn Bálor ने उन्हें ही इससे बाहर कर दिया था।
उस समय Rey Mysterio और उनके बेटे Dominik Mysterio फैंस के पसंदीदा बेबीफेस थे।
Clash at the Castle 2022 में Rey Mysterio और Edge ने Judgment Day को हराया। जीत के बाद जब दोनों जश्न मना रहे थे, तभी Dominik ने अचानक Edge को Low Blow मार दिया।
कुछ ही सेकंड बाद उन्होंने अपने पिता Rey Mysterio पर भी हमला कर दिया। यह दृश्य देख पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया।
Dominik बाद में Judgment Day में शामिल हो गए और WWE के सबसे बड़े हील्स में से एक बन गए। इस Heel Turn के बाद डॉमिनिक को “Dirty Dom” के नाम से प्रसिद्धि मिली। दिलचस्प बात यह रही कि Rey Mysterio के बेटे होने के कारण दर्शकों की प्रतिक्रिया हमेशा उनके खिलाफ और तीखी होती जा रही है।
यह Heel Turn Dominik के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। आज भी जब Dominik माइक पर कुछ कह रहे होते हैं तो ऑडियन्स उन्हें Boo करते हैं, और उन्हें अपनी बात कहने नहीं देते।
4. WWE का सबसे चौंकाने वाला समझौता: Austin और Vince एक साथ (2001)
WrestleMania 17 को WWE के इतिहास का सबसे बेहतरीन WrestleMania माना जाता है।
1 अप्रैल 2001 को Houston, Texas में हुए इस इवेंट के मेन इवेंट में WWF Championship के लिए Stone Cold Steve Austin और The Rock आमने-सामने थे।
Austin उस दौर में WWE के सबसे बड़े हीरो थे। उनका पूरा किरदार Vince McMahon के खिलाफ विद्रोह पर आधारित था। लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।
Austin ने Vince McMahon की मदद स्वीकार कर ली। उन्होंने स्टील चेयर से The Rock पर लगातार हमले किए और फिर Vince के साथ हाथ मिलाकर चैंपियनशिप जीत ली।
पूरे एरीना में मौजूद दर्शक स्तब्ध रह गए। हालांकि यह हील रन व्यावसायिक रूप से उतना सफल नहीं रहा, लेकिन WWE इतिहास के सबसे बड़े शॉक मोमेंट्स में इसकी गिनती आज भी होती है।
3) Plan B: एक चेयर शॉट और Seth Rollins बने गद्दार (2014)
The Shield को आधुनिक WWE इतिहास की सबसे सफल टीमों में गिना जाता है। Roman Reigns, Dean Ambrose और Seth Rollins की तिकड़ी ने WWE में जबरदस्त प्रभाव छोड़ा था। 2014 तक यह टीम लगभग अजेय मानी जाती थी।
1 जून 2014 को Payback में The Shield ने Evolution को हराया था। अगले ही दिन Monday Night Raw शील्ड के तीनों मेंबर रिंग के बीचों-बीच खड़े थे। तभी Triple H ने रिंग के बाहर खड़ें होकर अपना प्रसिद्ध वाक्य कहा: “There is always a Plan B.”
इसके तुरंत बाद Seth Rollins ने स्टील चेयर उठाकर Roman Reigns पर हमला कर दिया। फिर उन्होंने Dean Ambrose को भी निशाना बनाया।
दर्शकों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। यह Heel Turn इतना प्रभावशाली था कि अगले कई वर्षों तक WWE की मुख्य कहानियां इसी के इर्द-गिर्द घूमती रहीं। Rollins बाद में Money in the Bank विजेता, WWE Champion और कंपनी के सबसे बड़े सितारों में शामिल हुए।
2) जब Hulk Hogan बने विलेन: NWO का उदय (1996)
कई विशेषज्ञ इसे प्रो-रेसलिंग इतिहास का सबसे बड़ा Heel Turn मानते हैं।
7 जुलाई 1996 को WCW Bash at the Beach PPV में Kevin Nash और Scott Hall का मुकाबला Team WCW से चल रहा था।
मैच के दौरान अचानक Hulk Hogan रिंग में आए। दर्शकों को लगा कि वह WCW की मदद करेंगे। लेकिन Hogan ने Randy Savage पर Leg Drop मार दिया। पूरा एरीना यह देख अवाक रह गया।
उसके बाद Hogan ने Hall और Nash के साथ मिलकर New World Order (NWO) की स्थापना की।
यह वही Hulk Hogan थे जिन्हें वर्षों तक बच्चों का सुपरहीरो माना गया था।
उनका विलेन बनना प्रो-रेसलिंग की दुनिया में भूकंप जैसा था।
NWO आगे चलकर 1990 के दशक की सबसे सफल स्टोरीलाइन बनी और WCW को Monday Night Wars में WWE के खिलाफ जबरदस्त बढ़त दिलाने में मदद मिली।
आज भी जब WWE के सबसे बड़े Heel Turn की चर्चा होती है तो Hogan का नाम इसमें जरूर शामिल किया जाता है।
1. John Cena का Heel Turn (2025)
करीब दो दशकों तक WWE का चेहरा रहने वाले John Cena को लंबे समय तक “अंतिम बेबीफेस” माना जाता था।
2003 में डेब्यू करने के बाद Cena ने कई बार अपना किरदार बदला, लेकिन वह हमेशा दर्शकों के पसंदीदा हीरो बने रहे। यही कारण था कि फैंस को लगने लगा था कि Cena शायद कभी Heel Turn करेंगे ही नहीं।
लेकिन 2025 में WWE ने इतिहास रच दिया। Elimination Chamber 2025 के अंत में Cena ने Cody Rhodes पर हमला कर दिया और The Rock के साथ खड़े नजर आए। यह वही Cena थे जो वर्षों तक Hustle, Loyalty and Respect का संदेश देते रहे थे।
दर्शकों के लिए यह क्षण पूरी तरह अविश्वसनीय था। सोशल मीडिया पर कुछ ही मिनटों में लाखों प्रतिक्रियाएं आने लगीं। WWE इतिहास के सबसे लंबे समय तक बेबीफेस बने रहने वाले सुपरस्टार का अचानक विलेन बन जाना एक ऐसा पल था जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हुई।
कई विशेषज्ञों का मानना है कि Hulk Hogan के 1996 Heel Turn के बाद यह प्रो-रेसलिंग का सबसे बड़ा किरदार परिवर्तन था।
Montreal Screwjob से लेकर John Cena के ऐतिहासिक Heel Turn तक, WWE ने कई ऐसे पल देखे हैं जिन्होंने दर्शकों की भावनाओं को झकझोर दिया। कुछ Heel Turns ने करियर बनाए, कुछ ने दोस्तियां तोड़ी और कुछ ने पूरी रेसलिंग इंडस्ट्री की दिशा बदल दी।
ये भी पढ़ें :- FIFA World Cup 2026: नॉकआउट की दौड़ होगी और रोमांचक, आज के चार बड़े मुकाबलों पर टिकी दुनिया की नजर, जापान और ट्यूनीशिया रचेंगे इतिहास
