Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज

कुरुक्षेत्र में एथलेटिक्स का महाकुंभ, हरियाणा के धावकों का दमखम

12वीं हरियाणा स्टेट ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

गुरु द्रोणाचार्य खेल परिसर में शनिवार को 12वीं हरियाणा स्टेट ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान ने पुरुष एवं महिला वर्ग की 5 किमी. दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

2 दिन चलेगी चैंपियनशिप

6 से 7 सितंबर तक चलने वाली यह चैंपियनशिप भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के नियमों के अनुसार आयोजित हो रही है। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि अब सबकी नजरें 64वीं नेशनल ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर होंगी, जो 27 से 30 सितंबर तक रांची (झारखंड) में होगी।

100 से 5000 मी. तक हरियाणा के धावकों का दमखम

एथलेटिक्स हरियाणा महासचिव प्रदीप मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला वर्ग में 100 मी. दौड़ में जींद की तमन्ना ने स्वर्ण जीता, जबकि सोनिया (जींद) और स्नेह (चरखी दादरी) ने रजत और कांस्य हासिल किया। 400 मी. में दृष्टि (कुरुक्षेत्र) पहले स्थान पर रही, गरिमा (जींद) ने दूसरा और सोनम (हिसार) ने तीसरा स्थान पाया। 1500 मी. में अंजू (हिसार) को स्वर्ण, संजना (रोहतक) को रजत और प्रगति (चरखी दादरी) को कांस्य मिला। 5000 मी. में संजना (रोहतक) ने गोल्ड पर कब्जा किया, पूजा (सोनीपत) ने सिल्वर और तन्नू (चरखी दादरी) ने ब्रॉन्ज जीता।

पुरुष वर्ग में 100 मी. में फरीदाबाद के राजा बाबू ने पहला स्थान पाया, आशीष (सोनीपत) दूसरे और नुजरत (यमुनानगर) तीसरे स्थान पर रहे। 400 मी. में आशीष फौगाट (चरखी दादरी) ने गोल्ड जीता, जबकि रमन डागर (सोनीपत) और राहुल सिवाच (फतेहाबाद) ने रजत और कांस्य पदक जीते। 1500मी. में मोहन (चरखी दादरी) ने पहला,अमित कुमार (रेवाड़ी) दूसरे और अंकित (सोनीपत) ने तीसरे स्थान पर रहे। 5000 मी. में राहुल (झज्जर) ने गोल्ड, अंकित (सोनीपत) ने सिल्वर और बिट्टू (जींद) ने ब्रॉन्ज जीता।

थ्रो और लांग जंप में छोरियां छाईं

थ्रो इवेंट में प्रिया (भिवानी) ने पहला, अनीसा (सोनीपत) ने दूसरा और नेहा जागलान (पानीपत) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हेमर थ्रो में शिवानी शर्मा (झज्जर) ने गोल्ड जीता। लांग जंप में फरीदाबाद की परीक्षा ने पहला, एवलीन कौर (कुरुक्षेत्र) ने दूसरा और रिया (सोनीपत) ने तीसरा स्थान पाया। एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि पुरुष वर्ग में हेमर थ्रो का गोल्ड गौरव (सोनीपत) को मिला। डिस्कस थ्रो में निर्भय (भिवानी) ने पहला स्थान पाया। लांग जंप में अविनाश (रेवाड़ी) ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। 3000 मी. स्टेपल चेज में पुरुष वर्ग का गोल्ड रितेश (सोनीपत) ने जीता, जबकि महिला वर्ग में अंकिता (झज्जर) ने पहला स्थान हासिल किया।

पदक विजेताओं को शुभकामनाएं

कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच, सीनियर संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा, चैंपियनशिप डायरेक्टर जितेंद्र बांगर, जिला खेल अधिकारी कुरुक्षेत्र मनोज कुमार, पूर्व जिला खेल अधिकारी यशवीर सिंह, एथलेटिक्स कोच मणि कुमार और अंजू ने विजेताओं को आशीर्वाद दिया और रांची में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version