Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

59वीं दिल्ली राज्य सब-जूनियर-जूनियर तैराकी चैंपियनशिप: रेहान सेजवाल और युवराज सिंह ने बनाए दो नए मीट रिकॉर्ड

नई दिल्ली:

तालकटोरा स्विमिंग पूल में चल रही 59वीं दिल्ली राज्य सब-जूनियर और जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में दो रिकॉर्ड तरणताल में डूबे। रेहान सेजवाल और युवराज सिंह ने अपनी स्पर्धाओं में नए मीट रिकॉर्ड बनाए, जबकि सेहर ने चौथा गोल्ड जीता।

चैम्पियनिशप के दौरान दिल्ली स्विमिंग एसोसिएशन को संभाल रहे एडहॉक कमेटी के चेयरमैन स्क्वॉड्रन लीडर (रिटा.) एसआर साहू ने बताया, “उत्तर भारत में पहली बार टच बोर्ड का इस्तेमाल किया गया, जिसे टाइम ट्रैक स्पोर्ट्स इवेंट नियंत्रित कर रहा है। इससे सटीक परिणामों के चलते ज्यादा पारदर्शिता आई है।”

चैम्पियनशिप के तीसरे दिन हुई 200 मी. गर्ल्स अंडर-17 इंडिविजुअल मेडले स्पर्धा में प्रकृति दहिया ने 2:27.49 समय के साथ अब तक दो गोल्ड जीत चुकी खुशी भट्ट को पछाड़कर गोल्ड जीता। खुशी को सिल्वर और वंशिका गुसाईं को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा। बॉयज वर्ग में अर्णव त्यागी (2:18.99) ने बाजी मारी जबकि ध्रुव सेजवाल ने सिल्वर और वंश सुहाग ने ब्रॉन्ज हासिल किया। 200 मी. गर्ल्स अंडर-14 इंडिविजुअल मेडले स्पर्धा में सेहर पुरी (2:47.34) को गोल्ड, ऑसम को सिल्वर और अमर्या पटनी को ब्रॉन्ज मिला। बॉयज वर्ग में आरोन इमैनुअल (2:33.75) सबसे आगे रहे। विशु मौर्य दूसरे और रक्षित टोकस तीसरे स्थान पर रहे। सेहर ने 50 मी. बटरफ्लाई का गोल्ड और 200 मीटर बैक स्ट्रोक का सिल्वर जीता।

400 मी. बॉयज अंडर-17 फ्री-स्टाइल स्पर्धा में युवराज सिंह ने 4:18.16 समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता। वंश सुहाग और तनुष झांजी ने क्रमश: सिल्वर व ब्रॉन्ज पदक हासिल किया। इस स्पर्धा के अंडर-14 वर्ग का गोल्ड रक्षित टोकस (4:43.47) के नाम रहा। सूर्यामान महावाल को सिल्वर और वीर राठी को ब्रॉन्ज मिला। 400 मी. गर्ल्स अंडर-17 फ्री-स्टाइल स्पर्धा का गोल्ड तितिक्षा रावत (4:47.57) की झोली में गिरा। प्रकृति दहिया सिल्वर और यजुशा दहिया ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहीं। इस स्पर्धा के अंडर-14 वर्ग में नूपुर पाठक (5:05.34) ने गोल्ड जीता। अमीरा सिंघल को सिल्वर और याध्वी नेगी को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ।

इससे पहले 800 मी. बॉयज अंडर-17 फ्री-स्टाइल स्पर्धा में एलीट स्विमिंग एकेडमी के युवराज सिंह ने 8:54.42 समय निकाल कर नया मीट रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। वंश सुहाग दूसरे और तनुष झांजी तीसरे स्थान पर रहे। किआन जैन ने बॉयज अंडर-14 की 50 व 100 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा के गोल्ड मेडल जीते।

200 मी. बॉयज अंडर-17 बैकस्ट्रोक स्पर्धा में रेहान सेजवाल ने 2:21.00 समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। तनुष झांजी ने सिल्वर और वीर भारिया ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया। इससे पहले 50 मी. बॉयज अंडर-17 बैक स्ट्रोक स्पर्धा में शाहदरा डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन के रेहान सेजवाल ने 28.25 सेकेंड समय का नया मीट रिकॉर्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एतेश कुराकुला ने सिल्वर और प्रद्युमन डमरा ने ब्रॉन्ज हासिल किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।