Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद-समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसी संस्थाएँ बहुत कम हैं जो अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे करती हैं:

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

नई दिल्ली।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद:-

महावीर इंटरनेशनल के स्वर्ण जयंती शुभारंभ पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह 7 जुलाई को मानेकशॉ सेंटर में सम्पन्न हुआ। महावीर इंटरनेशनल के मीडिया एवं पब्लिसिटी के निदेशक वीर समदरिया फतेह चंद ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम निवर्तमान राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो संस्थाएँ सेवा भाव से आगे बढ़ती है उनको किसी भी प्रकार की राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक परिस्थितियाँ प्रभावित नहीं कर पाती, ऐसी संस्थाओं का एक मात्र उद्देश्य मानव सेवा, समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देना ही होता है।-(राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद)

महावीर इंटरनेशनल का पचास वर्षों का यह सफर अपने आप में एक अद्वितीय उपलब्धि है, उन्होंने संस्था के सभी वीर-वीराओं को बधाई प्रेषित की। संस्था की सेवा गतिविधियों एवं संगठन संरचना से प्रभावित होकर उन्होंने संस्था से जुड़ने का प्रस्ताव रखा – अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन ने संस्था की लेपल पिन लगाकर श्री कोविंद जी को सदस्यता प्रदान की। समारोह के विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ. अशोक अग्रवाल, प्रेसिडेंट इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन एवं मेंबर सेंट्रल पोल्युशन कंट्रोल बोर्ड, भारत सरकार तथा डॉ. बलराम भार्गव,  डायरेक्टर जनरल (से.नि.) ICMR थे।-(राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद)

दीपप्रज्जवलन एवं प्रार्थना के बाद स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर केक का प्रस्तुतीकरण, महावीर इंटरनेशनल वर्चुअल सेंटर-मिसरी एवं स्वर्ण जयंती “Logo” का लोकार्पण कर शुभारंभ किया। अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव वीर अशोक गोयल ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया एवं अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन ने कार्यक्रम की थीम और विज़न साझा किया।

महामहिम निवर्तमान राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद की गरिमामय उपस्थिति में विशिष्ठ अतिथि डॉ. अशोक अग्रवाल तथा डॉ. बलराम भार्गव द्वारा संस्था द्वारा प्रकाशित एवं वीर सपन कुमार वर्धन द्वारा रचित बुक  “The essence within decoding the purpose of existence का विमोचन किया। 

विशिष्ट  अतिथियों  के द्वारा जयपुर फुट (बीएमवीएसएस), श्रीमती अनिला कोठारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान महावीर कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, जयपुर, श्री अमोद कुमार कांथ, संस्थापक महासचिव “प्रयास जेएसी सोसायटी” एवं श्री देवेन्द्र गुप्ता, संस्थापक लाडली फाउंडेशन को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम के पहले सत्र में संस्था के पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर रणजीत सिंह कुमट, आईएएस (से.नि.), वीर शांति लाल कवाड़, वीर विजय सिंह बापना एवं वीर शांति कुमार जैन, आईपीएस (से.नि.) मंचासीन रहे।-(राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद)

“भारत के सामाजिक क्षेत्र में एनजीओ के भविष्य” पर दो चरणों में पैनल  चर्चा हुई,  इन पैनल चर्चा में – श्री राजेश तिवारी, महानिदेशक भारतीय सीएसआर केंद्र, श्री अमोद कुमार कांथ, प्रयास जेएसी सोसाइटी के संस्थापक महासचिव, श्री उदय शंकर सिंह, सीईओ, विश्व युवक केंद्र, श्री सुदर्शन सुचि, सीईओ, बाल रक्षा भारत, सुश्री अनुपमा दत्ता, प्रमुख नीति अनुसंधान और वकालत, हेल्पेज इंडिया, डॉ. हरीश वशिष्ठ, ईडी, क्रेडिबिलिटी एलायंस, सीए अंजनी के. शर्मा, सह-संस्थापक और निदेशक सागा, श्री हर्ष जेटली, सीईओ, वाणी, श्री देवेंद्र गुप्ता, संस्थापक, लाडली फाउंडेशन ने इस चर्चा में सहभागिता की। 

कार्यक्रम के समारोह गौरव के रूप में श्री महेंद्र सिंघी, डायरेक्टर व एडवाइजर, डालमिया सीमेंट भारत लि. उपस्थित रहे। लंच उपरांत अंतिम सत्र में संस्था के महावीर इंटरनेशनल डायमंड पैट्रन फेलो एवं महावीर इंटरनेशनल गोल्ड फेलो सदस्यों का सम्मान किया गया। आनंद के पल हमारे संग सन-2150 पर्यावरण संरक्षण पर शॉर्ट प्ले का मंचन श्री अनिल शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। अंत में अन्तर्राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीर सुधीर जैन द्वारा आभार प्रकट किया गया।-(राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद)

इसे भी पढे:-

प्रयागराज के कमिश्नर ने कैंसर पीड़ित बच्चे की पूरी की इच्छा

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।