Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 का समापन, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली पर रहा फोकस Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा 9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 का समापन, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली पर रहा फोकस Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा

सट्टेबाजी और जुआ ऐप्स पर बैन की मांग, डॉ. के. ए. पॉल ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की जनहित याचिका

नई दिल्ली, प्रसिद्ध धर्म प्रचारक और ग्लोबल पीस प्रेसिडेंट डॉ. के. ए. पॉल ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर कर ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ ऐप्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि ये ऐप्स युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं और कई परिवारों को आर्थिक और मानसिक संकट में डाल रहे हैं।

सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपील

नई दिल्ली के आंध्र भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. पॉल ने इस मुद्दे पर सरकार से तत्काल कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा, “तेलंगाना में पिछले वर्ष 978 युवाओं ने ऑनलाइन जुए की वजह से आत्महत्या कर ली। यह सिर्फ एक राज्य की स्थिति है, पूरे देश में न जाने कितने परिवार इस लत की वजह से बर्बाद हो चुके हैं। कुछ कंपनियों के मुनाफे के लिए लाखों परिवारों को संकट में नहीं डाला जा सकता।”

उन्होंने बताया कि आज सुबह उनकी भाजपा के एक वरिष्ठ सांसद से मुलाकात हुई, जिन्होंने भरोसा दिलाया कि यह मुद्दा इस हफ्ते संसद में उठाया जाएगा। डॉ. पॉल का कहना है कि सिर्फ इन ऐप्स को बैन करना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि उन लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जो इन्हें प्रमोट कर रहे हैं

सेलिब्रिटी प्रमोटर्स पर कार्रवाई की मांग

डॉ. पॉल ने उन मशहूर हस्तियों पर भी सवाल उठाए, जो सट्टेबाजी और जुआ ऐप्स का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान और कुछ दक्षिण भारतीय अभिनेताओं का नाम लेते हुए कहा कि ये सितारे अपने प्रशंसकों को गुमराह कर रहे हैं और युवाओं को जुए की ओर धकेल रहे हैं

“ये लोग समाज के आदर्श माने जाते हैं, लेकिन पैसों के लालच में उन्होंने जुआ कंपनियों का प्रचार किया। हजारों युवा इनसे प्रेरित होकर जुए में फंस गए और अपनी संपत्ति तक गिरवी रख दी। यह सरासर गलत है, और ऐसे लोगों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए,” डॉ. पॉल ने कहा।

उन्होंने तेलंगाना पुलिस द्वारा 25 सेलिब्रिटीज के खिलाफ दर्ज एफआईआर की सराहना की, लेकिन जोर दिया कि यह कार्रवाई सिर्फ दिखावटी न हो, बल्कि दोषियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं

सेलिब्रिटीज को 72 घंटे का अल्टीमेटम

डॉ. पॉल ने सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार करने वाले सेलिब्रिटीज को 72 घंटे का समय दिया है। उन्होंने साफ कहा, “या तो वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और इस प्रचार से हुई कमाई पीड़ित परिवारों को लौटाएं, या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।”

केंद्र सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग

डॉ. पॉल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं से अपील की कि वे देशभर में सट्टेबाजी और जुआ ऐप्स पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं और इस तरह के प्लेटफार्म्स को प्रमोट करने वालों के खिलाफ कड़ा कानून बनाए। उन्होंने कहा कि “हम युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए इस लड़ाई को हर स्तर तक ले जाने के लिए तैयार हैं।”

ये भी पढ़ें :- उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर शिकंजा, फंडिंग की होगी कड़ी जांच

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।