Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

विद्युत, आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने आईआईटीएफ 2024 में विद्युत मंत्रालय और एनटीपीसी पवेलियन का किया दौरा

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

माननीय विद्युत, आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2024 में विद्युत मंत्रालय और एनटीपीसी के पवेलियन का दौरा किया। इस अवसर पर विद्युत सचिव श्री पंकज अग्रवाल, सीपीएसई के सीएमडी, विद्युत मंत्रालय और विद्युत क्षेत्र के सीपीएसई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

आईआईटीएफ 2024 में विद्युत मंत्रालय ViksitBharat@2047 के अपने दृष्टिकोण को प्रस्तुत कर रहा है। विद्युत मंत्रालय का पवेलियन एक समृद्ध अनुभव प्रदान करता है, जो भारत की ऊर्जा संक्रमण और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित है। यह पवेलियन देश के एक सतत और विकसित भविष्य की दिशा में प्रगति को रेखांकित करता है।

पवेलियन को नवीनतम इंटरएक्टिव प्रौद्योगिकियों से सुसज्जित किया गया है, जिसमें वर्चुअल रियलिटी गेम्स, एक इंटरएक्टिव एलईडी ग्लोब, क्विज पैनल और टच-स्क्रीन ओएलईडी डिस्प्ले शामिल हैं, जो आगंतुकों के अनुभव को समृद्ध बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। विद्युत मंत्रालय के अधीन भाग लेने वाले सीपीएसई हरित ऊर्जा, नेट-जीरो उत्सर्जन लक्ष्य और जीवन सुगमता को बढ़ाने के लिए अपनी पहलों को उजागर कर रहे हैं।

माननीय मंत्री ने एनटीपीसी के पवेलियन का भी दौरा किया, जिसमें एनटीपीसी के अभिनव पर्यावरण-अनुकूल और किफायती आवास समाधान, ‘सुख इको-हाउस’ को प्रस्तुत किया गया। यह इको-हाउस थर्मल पावर प्लांट्स से प्राप्त लगभग 80% राख और राख-आधारित उत्पादों का उपयोग करके बनाया गया है। यह ग्रामीण आवास के लिए एक क्रांतिकारी दृष्टिकोण है और स्थिरता और शून्य-कार्बन उत्सर्जन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आईआईटीएफ में विद्युत मंत्रालय और एनटीपीसी के पवेलियन ने भारत की ऊर्जा और बुनियादी ढांचा परिदृश्य को बदलने के लिए सरकार के चल रहे प्रयासों को उजागर किया। यह 2047 के भारत के उज्ज्वल, हरित और सतत भविष्य की दिशा में एक ठोस कदम है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।