Monday, 22 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

लव कुश रामलीला कमेटी का भूमि पूजन समारोह लाल किला पर संपन्न

नई दिल्ली।

लव कुश रामलीला कमेटी का भूमि पूजन समारोह लालकिला मैदान पर संपन्न हुआ। कमेटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने बताया कि लीला मंचन समारोह 15 से 25 अक्टूबर 2023 तक होगा। दशहरा पर्व 24 अक्टूबर 2023 को पूरे देश में मनाया जाएगा।

अर्जुन कुमार ने यह भी बताया कि भूमि पूजन समारोह डॉ हर्षवर्धन पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार , सतीश उपाध्याय वाइस चेयरमैन एनडीएमसी, शाहनवाज हुसैन भाजपा प्रवक्ता, दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन, पहलाद सिंह साहनी विधायक, विजेंद्र गुप्ता विधायक भाजपा, दिल्ली नगर निगम सदन के नेता मुकेश गोयल, विकास टांक निगम पार्षद, जयप्रकाश जेपी पूर्व महापौर दिल्ली, अलका लांबा पूर्व विधायक, आदेश गुप्ता पूर्व अध्यक्ष भाजपा दिल्ली प्रदेश के कर कमलो से संपन्न हुआ। वृंदावन, मथुरा, दिल्ली के प्रसिद्ध ब्राह्मणों द्वारा मंत्रों के साथ विधिवत तरीके से पूजार्चना से हुई | कमेटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का पटका, स्मृति चिन्ह, शक्ति की प्रतीक गदा भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर हर्षवर्धन पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार ने कहा कि लव कुश रामलीला कमेटी देश विदेश में प्रख्यात रामलीला कमेटी है यह पूरी तरह से हाईटेक डिजिटल तरीके से लीला करती है लगभग 100 देश के टीवी चैनलों पर इसका लाइव टेलीकास्ट होता है। मैं भी एक बार राजा जनक का अभिनय रामलीला में कर चुका हूं। मेरा सौभाग्य है कि लव कुश कमेटी मुझे प्रतिवर्ष भूमि पूजन के अवसर पर पूजा अर्चना के लिए आमंत्रित करती है। अर्जुन कुमार ने जानकारी दी कि इस बार लीला काशी के शिव धाम के विश्वनाथ मंदिर की थीम पर तीन मंजिला मंच होगा, जो की 150 फीट लंबा , 60 फुट चौड़ा, 72 फीट ऊंचा होगा, जिस पर बॉलीवुड के लगभग 40 फिल्म स्टार लीला का मंचन करेंगे।

कमेटी के महासचिव श्री सुभाष गोयल ने बताया कि इस अवसर पर दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार, अश्वनी कुमार, चेयरमैन डीपीसीसी, संजय बेनीवाल डीजी जेल, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एसबीके सिंह, दीपक पुरोहित, मनोज मीणा, जितेंद्र मीणा, बादल कुमार डीसी सिटी एसपी जॉन दिल्ली नगर निगम का इस अवसर पर सम्मान किया गया व बहुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। भूमि पूजन समारोह के अवसर पर लीला के पवन गुप्ता, राजन चोपड़ा, सत्यभूषण जैन , संदीप भूटानी, प्रवीण गोयल, अंकुर गोयल, मदन अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, गौरव सूरी, सौरभ गुप्ता, प्रवीण सिंघल कपिल रस्तोगी, देवेंद्र चौधरी आदि ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।