Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Lhuan-dre Pretorius ने तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड, 20 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने खेली टी20 की सर्वश्रेष्ठ पारी भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड! अभिषेक-तिलक की फिफ्टी के बाद हसन नवाज़ के 96 रनों ने बढ़ाई दिलों की धड़कन प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया रहस्य! 33 सेकंड के वीडियो में दिखी ‘रसिक दुलारी शरण’ की आखिरी हलचल, आश्रम ने बदले नियम WhatsApp New Parental Controls: अब माता-पिता कर सकेंगे बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर? ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप Lhuan-dre Pretorius ने तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड, 20 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने खेली टी20 की सर्वश्रेष्ठ पारी भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड! अभिषेक-तिलक की फिफ्टी के बाद हसन नवाज़ के 96 रनों ने बढ़ाई दिलों की धड़कन प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया रहस्य! 33 सेकंड के वीडियो में दिखी ‘रसिक दुलारी शरण’ की आखिरी हलचल, आश्रम ने बदले नियम WhatsApp New Parental Controls: अब माता-पिता कर सकेंगे बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर? ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप

रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग: कांग सिंग्स ने चांगथांग शांस को हरा जीता लगातार दूसरा खिताब

लेह, (न्यूज ऑफ द डे)

कांग सिंग्स ने रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग में चांगथांग शांस को 5-2 से हरा कर पुरुषों के खिताब का बचाव किया। कप्तान मुश्ताक अहमद और स्टांजिन आंगचोक ने अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए दो-दो गोल किए और अपने टीम को बैक-टू-बैक चैंपियनशिप दिलाई। रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन 2, जो लेह के नवांग डोरजे स्टोबडन (एनडीएस) स्टेडियम में आयोजित किया गया था, समापन समारोह में भव्यता से संपन्न हुआ, जिसमें पूरे स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ जुटी। इस 10-दिन के टूर्नामेंट में 30 मुकाबले हुए और फाइनल में आइस हॉकी के प्रति लेह की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाया। फाइनल में डोरजे स्टाकमो, लद्दाख डांस एकेडमी और एक अद्भुत फिगर स्केटिंग प्रदर्शन भी हुआ, जिसने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।

विजेताओं को प्रतिष्ठित चैंपियनशिप ट्रॉफी और 2.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि उपविजेताओं को ट्रॉफी और 1.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला। कांग सिंग्स के कप्तान, मुश्ताक अहमद गिरी को पुरुषों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला, जबकि मरीयुल स्पामो की कप्तान पद्मा चोरोल को महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरुषों के वर्ग में ‘फेयर प्ले अवार्ड’ हुमास वॉरियर्स को और महिलाओं के वर्ग में शम ईगल्स को मिला, दोनों को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस भव्य समापन समारोह में यूटी लद्दाख के खेल सचिव विक्रम सिंह मलिक, आईटीबीपी उत्तर पश्चिमी सीमा डीआईजी सुंदर सिंह खत्री, रॉयल एनफील्ड सोशल मिशन के निदेशक संचालन विग्यात सिंह, आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लद्दाख के उपाध्यक्ष पी टी कुनजांग सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने विजेताओं को पदक, ट्रॉफियां और नकद पुरस्कार वितरित किए।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।