Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2023: पाटर्नर स्टेट केरल को कला और संस्कृति के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया

राज्य पवेलियन में उड़ीसा ने जीता गोल्ड, स्वच्छ पवेलियन का गोल्ड पंजाब के नाम

नई दिल्ली।

दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 दिनों तक चले भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शामिल राज्यों को आयोजित समापन समारोह में विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। राज्यों की श्रेणी में उड़ीसा को गोल्ड, असम को सिल्वर और राजस्थान को ब्रांज मेडल मिला। जबकि पाटर्नर स्टेट के रूप में केरल को कला-संस्कृति के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए और सम्मानित किया गया। बिहार को भी फोकस स्टेट दिल्ली, जम्मू एंड कश्मिर, झारखंड, महाराष्ट्र व यूपी के साथ सम्मानित किया गया। जबकि कर्नाटक, उत्तराखंड, गुजरात को विशेष प्रशंसा प्रमाणपत्र दिया गया। इन सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने यह सम्मान आईटीपीओ के सीएमडी प्रदीप सिंह खोरोला, ईडी राजत अग्रवाल, ओएसडी (एडमिन) कर्नल पुष्पम कुमार एवं जीएम वीके दुबे व हेमा मैती से ग्रहण किया।

आखिरी दिन आईटीपीओ सीएमडी प्रदीप सिंह खोरोला ने 14 दिनों का लेखा-जोखा भी पेश किया। उन्होंने कहा, “पिछले साल की तुलना में इस बार आईटीपीओ को करीब 37 फीसदी अधिक रेवेन्यू मिला है। पिछले मेले में 950 करोड़ और इस साल 1500 करोड़ रुपए का रेवेन्यू प्राप्त हुआ है।”

इस व्यापार मेले के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में थीम प्रस्तुति के आधार पर मध्य प्रदेश ने स्वर्ण पदक जीता, त्रिपुरा को रजत पदक और आंध्र प्रदेश को कांस्य पदक प्रदान किया गया। तमिलनाडु, नागालैंड और गोवा को विशेष प्रशंसा प्रमाणपत्र दिए गए। केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में अंडमान और निकोबार को स्वर्ण पदक और लद्दाख को रजत पदक मिला।

ट्रेड फेयर में इस बार आईटीपीओ ने स्वच्छ भारत अभियान चलाया। स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया और सबसे साफ मंडप को भी पुरस्कार दिया। इस श्रेणी में पंजाब को स्वर्ण, हरियाणा को रजत, छत्तीसगढ़ को कांस्य और हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

विदेशी मंडपों में संयुक्त अरब अमीरात (स्विस अरेबियन परफ्यूम्स इंडस्ट्रीज एलएलसी) को स्वर्ण पदक और थाईलैंड (थाई एसएमईएस एक्सपोर्टर्स एसो) को रजत पदक मिला, जबकि तुर्की, टिलो हेडियेलिक एस्या सनायी टिकारेट लिमिटेड सेरकेटी और एक अन्य को संयुक्त रूप से कांस्य पदक दिया गया। मिस्र के (मिलानो बाजार) को विशेष प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

मंत्रालयों, विभागों, पीएसयू, पीएसबी और कमोडिटी बोर्ड श्रेणी में आयुष मंत्रालय ने स्वर्ण पदक और करदाता सेवा महानिदेशालय केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड, आयकर निदेशालय ने रजत पदक जीता। जबकि रेल मंत्रालय ने कांस्य पदक हासिल किया। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग को विशेष प्रशंसा प्रमाण पत्र मिला।

सशक्त भारत श्रेणी में कपड़ा मंत्रालय ने स्वर्ण पदक, जीआई मंडप ने रजत, सरस ने कांस्य पदक जीता। केवीआईसी, एमएसएमई और ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, जनजातीय कार्य मंत्रालय को विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

जनसंपर्क अतिरिक्त निदेशक और केरल पवेलियन निदेशक सलिन वी ने टीम के प्रयासों और प्राप्त जबरदस्त प्रतिक्रिया पर बहुत गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ” भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2023 विविध संस्कृतियों का मिश्रण था और केरल पवेलियन क्षेत्र की कला और संस्कृति को प्रस्तुत करने में उत्कृष्टता का एक चमकदार उदाहरण बनकर उभरा। यह पुरस्कार पवेलियन टीम द्वारा की गई कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है और वैश्विक मंच पर एक सांस्कृतिक खजाने के रूप में केरल की स्थिति को उजागर करता है।”

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।