Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम

बचा था सिर्फ 2 मिनट का ईंधन… खराब मौसम में अयोध्या-दिल्ली के फ्लाइट के फंसने से यात्रियों ही हलक में अटकी जान

नई दिल्ली।

अयोध्या से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम के कारण भारी मुसीबत में घिर गई। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले इस विमान में बस 2 मिनट का ईंधन बचा था और इस कारण इसमें सवार लोगों की जान हलक में अटक गई थी।

यह घटना 13 अप्रैल को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2702 पर हुई। इस विमान में सवार एक यात्री ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर अपने इस ‘तकलीफदेह अनुभव’ के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने लिखा, ‘कल अयोध्या से दिल्ली के लिए @IndiGo6E उड़ान संख्या 6E2702 के साथ एक दु:खद अनुभव हुआ। यह फ्लाइट शाम 3:25 बजे अयोध्या से टेकऑफ करके शाम 4:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी, हालांकि शाम करीब 4:15 बजे पायलट ने दिल्ली हवाई अड्डे पर मौसम खराब होने की वजह से लैंडिंग में देरी की घोषणा की और आश्वासन दिया कि विमान में 45 मिनट का होल्डिंग फ्यूल है।

आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंडिंग की 2 कोशिशें हुई फेल

उन्होंने लिखा, ‘पायलट ने दो बार लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन खराब मौसम के कारण लैंडिंग नहीं कर सका और फिर भी आगे की रणनीति तय करने में बहुत समय बर्बाद किया।’ दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 बार लैंडिंग की कोशिश फेल होने के बाद पायलट ने फ्लाइट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ने की घोषणा की। 45 मिनट के होल्डिंग फ्यूल की घोषणा के बाद फ्लाइट 115 मिनट बाद शाम 6:25 बजे चंडीगढ़ में उतरने में कामयाब रही।

विमान में बचा था बस 2 मिनट का ईंधन

उस यात्री ने आगे कहा, ‘उस समय तक बहुत सारे यात्री और चालक दल के एक कर्मचारी ने घबराहट के कारण उल्टी करना शुरू कर दिया था।’ उन्होंने बताया कि लैंडिंग के बाद यात्रियों को चालक दल के जरिये पता चला कि उस फ्लाइट में बस 2 मिनट का ईंधन बचा था।

यात्री ने लिखा, ‘लैंडिंग के बाद हमें क्रू स्टाफ से पता चला कि केवल 1 या 2 मिनट का ईंधन बचा था। यात्रियों के लिए यह कितनी कठिन परीक्षा थी @DGCA @MoCA_GoI कृपया पूछें कि क्या सभी एसओपी का पालन किया गया था या क्या यह बाल-बाल बचने का मामला था?’

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शनिवार शाम को भारी बारिश हुई, जिससे कुछ उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। इस खराब मौसम के कारण दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर शनिवार को दोपहर 3:00 से 6:30 बजे के बीच 22 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली आने वाली 22 उड़ानों में से 9 को जयपुर, 8 को लखनऊ, 2 को चंडीगढ़ और एक-एक को अमृतसर, अहमदाबाद और वाराणसी के लिए डायवर्ट किया गया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।