Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी

पंडित धीरेंद्र शास्त्री: डॉक्टर ने निकाला बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का पर्चा, किया बड़ा खुलासा

अपने पर्चों के लिए मशहूर बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक डॉक्टर ने पर्चा निकाल दिया है। डॉक्टर ने बाबा के बाल झड़ने को लेकर कई खुलासे किए हैं।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर चर्चा में रहते हैं। वे लोगों को पर्ची निकालकर उनकी समस्याओं का समाधान बताते हैं। हाल ही में, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए थे। इस समारोह के दौरान उनके कई फोटो और वीडियो वायरल हुए। इन्हीं तस्वीरों और वीडियो को देखकर मुंबई के हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. अशोक सिन्हा ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बालों के बारे में सलाह दी है। आइए जानते हैं, डॉ. सिन्हा ने क्या कहा।

मुंबई के एडोन हेयर क्लीनिक के डॉ. अशोक सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को गंजेपन से बचने की सलाह दी। वीडियो में डॉक्टर ने कहा, “ये हैं बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। ये दुनियाभर की पर्ची निकालते हैं, लेकिन आज मैंने इनकी पर्ची निकाली है। पर्ची के अनुसार, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सिर के क्राउन एरिया में तीसरे स्तर का थिनिंग, फ्रंट और मिड स्कल एरिया में दूसरे स्तर का थिनिंग और दोनों एंगल में गंजापन है। यह समस्या जेनिटिक कारणों से है।”

डॉ. सिन्हा ने आगे कहा कि बाबा कृष्ण शास्त्री के मिड स्कल से पता चलता है कि वे रात में देर से सोते हैं, समय पर खाना नहीं खाते, मिठाई ज्यादा और प्रोटीन कम खाते हैं।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री
पंडित धीरेंद्र शास्त्री: डॉक्टर ने निकाला बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का पर्चा, किया बड़ा खुलासा

रात आठ बजे खाना, दस बजे सोना(बागेश्वर धाम)

डॉ. सिन्हा द्वारा निकाली गई पर्ची में बाबा धीरेंद्र शास्त्री को उपचार के बारे में भी बताया गया है। डॉक्टर ने कहा कि टॉपिकल सॉल्यूशन, मिनोक्सिडिल, और फिनास्टेराइड से बाबा के क्राउन को कवर किया जा सकेगा और बाकी हेयर प्रॉब्लम को भी दूर किया जा सकेगा। उन्हें मल्टीविटामिन लेना चाहिए। बाबा धीरेंद्र शास्त्री को रात आठ बजे खाना, दस बजे सोना, मिठाई कम और प्रोटीन वाली चीजें ज्यादा खानी चाहिए। अगर वे दवाई नहीं लेना चाहते तो पीआरपी जरूर कराएं।

बाबा के सिर पर दो तरह के बाल

डॉक्टर की पर्ची के अनुसार, बाबा धीरेंद्र शास्त्री के सिर पर मोटे और पतले दोनों तरह के बाल हैं। पतले बाल गिरते हैं, लेकिन नजर नहीं आते हैं। इससे बिना हेयर लॉस के उनकी डेंसिटी कम होती जा रही है। आखिर में डॉक्टर ने कहा कि यह वीडियो एजुकेशन के उद्देश्य से बनाया गया है।-(बागेश्वर धाम)

क्या सच में गंजे हो रहे पंडित धीरेंद्र शास्त्री?

डॉ. सिन्हा ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बालों को लेकर जो खुलासा किया है, उसने सभी को चौंका दिया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या धीरेंद्र शास्त्री सच में गंजे हो रहे हैं। हालांकि, इस पर अभी तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये भी पढ़ें :- 6वां नीरज काव्यांजलि समारोह: गीतकार जावेद अख्तर को नीरज सम्मान 2024 से किया जाएगा सम्मानित

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।